Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-10-21 at 11.33.40
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2025। सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ शहर और ग्रामीण अंचल में बड़ी संख्या में लोगों हर्षोल्लास के साथ लक्ष्मी पूजन किया। वहीं बड़ी संख्या में अनेक परिवार मंगलवार को लक्ष्मी पूजन करेंगे। रात पूजन के बाद लोगों ने खूब पटाखे फोड़े और पटाखों की धूम धड़ाके की आवाजें रात भर गुंजती रही। लोगों ने घरों व अपने प्रतिष्ठानों में विधि विधान से माता का पूजन कर खुशहाली की कामनाएं की। घर में बनाए पकवान सहित मिठाई, महल मखाने, फलों का भोग लगाया गया। घरों में रंगोलियां सजाई गई। पूजन के बाद दीपक जलाए गए। वहीं घरों पर रंगबिरंगी रोशनी की झालरों से सजावटें की गई। वहीं ग्रामीण अंचल में मंगलवार सुबह ही रामाश्याम का दौर भी शुरू हो गया। विदित रहें आज भी दीपावली होने के कारण श्रीडूंगरगढ़ बाजार खुला है और लोगों की त्योहारी खरीद की जा रही है। दो दिन दिपावली से लोगों में उत्साह भी दो गुना है। देखें अंचल से कुछ विशेष फोटो:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर्षोल्लास के साथ पेड़िवाल परिवार ने मिलजुल कर मनाया दीपावाली का पर्व, किया लक्ष्मी पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिवारों ने एकसाथ माँ लक्ष्मी का पूजन कर घर परिवार में मांगी खुशहाली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिवारों ने एकसाथ पूजन किया और छोटों ने लिया बड़ों का आशीर्वाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में गहलोत (नाई) परिवार में दो बहनों ने सजाई आकर्षक रंगोली, किया माँ लक्ष्मी का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधि विधान से संपन्न हुआ लक्ष्मी पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाहर पढ़ रहें बच्चे भी त्योहार मनाने पहुंचे घर, सिंधी कॉलोनी में रिझवानी परिवार ने मनाया दीपोत्सव, किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर घर में त्योहार की खुशी और उल्लास का माहौल रहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूजन के बाद अड़ावलिया परिवार ने जलाए छत पर दीपक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेठिया परिवार ने विधि विधान से किया माँ लक्ष्मी व गणेशजी का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों को रंगोलियों से सजाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में सोमाणी परिवार में सजाई आकर्षक रंगोली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर आंगन में सजाई रंगोलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में रामा श्यामा का दौर जारी है, नजर आया हर्षोल्लास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर घर छाई खुशियां, मिलजुल किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में नजर आया स्नेह व सम्मान, मनाया माँ लक्ष्मी को, मांगी खुशहाली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास लोहिया परिवार में देवरानी जेठानी ने पूजन के बाद जलाए दीपक, मांगी खुशहाली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।गांव सोनियासर में बीती रात मनाया दीपोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारन के गोदारा परिवार में माँ को लगाया खीर का भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में नजर आया दीपावली का उल्लास, सजाई आंगन में रंगोलिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में बालिकाओं ने रंगोलियां सजाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतिष्ठानों में भी संपन्न किए गए लक्ष्मी पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार आज खुले है, कल होगी रामाश्यामा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज भी खुला है बाजार।