Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2022। आगामी 23, 24, 25 जून को युगप्रधान आचार्य महाश्रमण अपनी धवल सेना के साथ श्रीडूंगरगढ़ में प्रवास पर रहेंगे। गुरूओं के अभिनंदन के लिए तेरापंथ समाज सहित सभी कस्बे वासी आतुर है। इस यात्रा के सम्पूर्ण प्रबंध में जुटी व्यवस्था समिति व तेरापंथ सभा के सदस्य तन मन से तैयारियां कर रहें है। सभा व समिति के पदाधिकारी रोजाना आचार्य महाश्रमण के दर्शन कर रहें है व यात्रा व्यवस्था संबंधी मार्गदर्शन ले रहे है। समिति ने धवल सेना के आवास, पांडाल, यातायात, चिकित्सा, जुलूस की जिम्मेदारी के लिए अलग अलग दलों का गठन कर कार्यभार सौंप दिया है। स्वयं सेवकों की नियुक्ति, भोजन व्यवस्था, जल सेवा, मार्ग सेवा, कार्यालय व्यवस्था आदि की जिम्मेदारी भी दे दी गयी है। दिन भर व्यवस्था संबंधी बैठकों का दौर जारी है। समिति के अध्यक्ष जतन पारख ने बताया कि धवल सेना के साथ आचार्य प्रवर के ज्योति चरण श्रीडूंगरगढ़ की धरा को पावन करने आ रहें है और तेरापंथ समाज ही नहीं पूरे क्षेत्र के नागरिक उनके स्वागत के लिए आतुर है। पारख ने बताया कि 23 जून को सुबह सेसोमू स्कूल के पास पहुंचने पर आचार्य के साथ धवल सेना का स्वागत होगा और कीर्ति स्तम्भ से जुलूस प्रारंभ होगा। बता देवें जगह जगह जुलूस का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा और जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए धोलिया नोहरा में पहुंचेगा।