Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
prtyashi
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2021। गुरुवार को मतदान के बाद शाम 5 बजे से ही दोनों बड़ी पार्टियां हरकत में आ गयी व सभी प्रत्याशियों को एक जगह एकत्र किया गया। आधी रात के बाद सभी प्रत्याशियों को पार्टियों की किलेबंदी में पहुंचा दिया गया। श्रीडूंगरगढ़ में प्रधान चुनाव के परिणामों के बाद पार्टियां कोई मौका गंवाना नहीं चाहती और सभी प्रत्याशियों के फोन स्विच ऑफ करवा दिए गए है। भाजपा ने श्रीडूंगरगढ़ सहित नोखा के भी सभी प्रत्याशियों को मुकाम की एक धर्मशाला में पहुंचाया है। यहां प्रबंधन जिम्मेदारी नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई, ताराचंद सारस्वत, रामगोपाल सुथार को सौंपी गई है। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगलाराम ने धर्मकांटे के पास एक बंद कमरे में सभी प्रत्याशियों को रात 8 बजे तक एकत्र किया व बैठक ली। 32 उम्मीदवारों को लेकर गाड़ियों द्वारा बीकानेर के पास स्तिथ एक फार्म हाउस पर ले जाया गया है। दोनों बड़ी पार्टियों ने मजबूत किलेबंदी की है। बताया जा रहा है कि चुनाव जीतने के बाद दोनों पार्टियां बाड़ेबंदी की जगह भी बदल देंगी।