Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230212-WA0046

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तूड़ी से भरी ट्रॉली ओर टेक्सी की भिड़ंत में हुए घायलों को संभालते चिकित्साकर्मी।

AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सड़कें हर दिन हादसों से लहूलुहान हो रही है। रविवार रात को करीब 8 बजे स्टेट हाइवे 6ए पर गांव बाना के पास एक टैक्सी सड़क पर खड़े तूड़ी से भरे ओवरलोड़ ट्रेक्टर-ट्रॉली से भिड़ गया। हादसे में पांच जने घायल हुए जिन्हें वहां से गुजर रहे सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल बाना ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिल कर संभाला। घायलों को देवीलाल बाना अपनी निजी गाड़ी से ओर आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस से श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल लेकर आये है। सेवा समिति से जुड़े सेवादार भी हॉस्पिटल पहुंच गए है। घायलों की पहचान नागौर निवासी 40 वर्षीय शिवरतन पुत्र रामकुमार, सुजानगढ़ निवासी 30 वर्षीय जगदीश पुत्र नाथूराम स्वामी, सुजानगढ़ निवासी गणेश पुत्र राजूराम स्वामी के रूप में हुई है और तीनों घायलो को बीकानेर रैफर किया गया है। इनके अलावा दो महिलाएं और घायल हुई है। इन महिलाओं की पहचान 27 वर्षीय सरिता पत्नी राकेश, ओर 30 वर्षीय चेना देवी पत्नी रघुवीर के रूप में हुई है। जिनमे से चैना देवी को भी रैफर किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तूड़ी से भरी ट्रॉली ओर टेक्सी की भिड़ंत में हुए घायलों को संभालते चिकित्साकर्मी।