Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2025। वर्षों पहले अपने आस पास के क्षेत्र से व्यापार के लिए कोलकाता गए प्रवासी नागरिकों में एक दूसरे के सहयोग के लिए समन्वय हमेशा रहा है। लेकिन समय के साथ व्यापारी बुजुर्ग हो गए एवं आने वाली पीढ़ी के युवा एक दूसरे के साथ समन्वय तो दूर जानकारी तक नहीं कर पा रहे। ऐसे में पूरे बीकानेर संभाग क्षेत्र के कोलकाता प्रवासियों ने वहां युवाओं की प्रतियोगिताओं के माध्यम से पूरे क्षेत्र के कोलकाता प्रवासी युवाओं को आपस में जोड़ने का प्रयास मरूधर चैम्पियंस ट्रॉफी के रूप में किया। यह प्रयास सार्थक भी रहा है एवं इस ट्रॉफी के माध्यम से श्रीडूंगरगढ़, नोखा, नापासर, मगरा, नागौर के प्रवासी युवा नागरिक आपस में परिचित होने के साथ साथ एक दूसरे से सोर्हाद भी बढ़ा पा रहे है। हाल ही में कोलकाता के गुलमोहर मैदान में आयोजित हुई इस ट्रॉफी के 8वें सीजन में श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी युवाओं की टीम विजेता बनी तो श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी नागरिकों ने जम कर खुशियां मनाई। गत वर्ष इस प्रतियोगिता में नोखा की टीम विजेता बनी थी एवं इस बार श्रीडूंगरगढ़ स्पोर्टस क्लब की टीम ने लीग मैच में नागौर को 25 रनों से, नोखा को 27 रनों से, सेमीफाईनल में नापसर को 4 रनों से एवं फाईनल में मगरा की टीम को 50 रनों से हरा कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। श्रीडूंगरगढ़ की टीम में भवानी चौधरी कप्तान, दीपक सेठिया उपकप्तान रहे एवं खिलाड़ी के रूप में अजय बिहानी, अंकित नाढ़ाणी, अरिहंत डाकलिया, आयुष सोनी, करन पुगलिया, मंयक डागा, मुकुंद सोमाणी, निलेश गट्टाणी, सहर्ष पुगलिया, शिवम पेडिवाल, सौरव सोनी, सुर्या झंवर शामिल रहे। श्रीडूंगरगढ़ टीम के कप्तान भवानी चौधरी को प्लेयर आफॅ द टूर्नामेंट का खिताब भी मिला। विदित रहे कि प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़, नापासर, नोखा, मगरा, नागौर के साथ साथ मरूधर क्लब की टीम भी शामिल रहती है व इन टीमों मे बिना किसी जाती भेद के अपने अपने गांव के प्रवासी युवा खिलाडी के रूप में शामिल होते है।