Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2021। क्षेत्र में सर्दी बढ़ गई है और आज पालिका ने रैन बसेरा सजा दिया है। इस अस्थाई रैन बसेरे में पलंग, रजाई, गद्दे, जलाने के लिए लकड़ियां, अस्थाई शौचालय सुविधाएं, पीने की व्यवस्था की गई है। यहां तपने के लिए अलाव की व्यवस्था भी की गई है। पालिका के ईओ भवानीशंकर व्यास ने बताया कि घूमचक्कर के पास रैन बसेरा बनाया गया है तथा यहां 20 नागरिकों की क्षमता तक व्यवस्था की गई है। व्यास ने बताया कि 20 से अधिक लोग होने पर पालिका में प्रबंध किया जाएगा।
खेतों में हो रही है निराई गुड़ाई
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार की बरसात के बाद आज ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया रहा। सुबह 8 किसान खेतों में निराई गुड़ाई के कार्य में जुटें तब तक कोहरा का साया रहा। दिन में सूर्य निकला और तापमान में कुद गर्माहट आई। गांव उदरासर की रोही में किसान आज गेहूं व चने के लिए खेत को तैयार करने में जुटें नजर आए। मौसम विभाग ने ठंड बढ़ने की संभावनाए दिसम्बर माह में जताई है। अगले पांच दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने के आसार है हालांकि पश्चिमी विक्षोभ से देश और प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही और बारिश की संभावना बन रही है लेकिन बीकानेर में इसका असर नजर नहीं आएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अस्थाई रैन बसेरे में पलंग, बिस्तर, रजाई का प्रबंध किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान खेतों में  जुटें कृषि कार्य करने में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रैन बसेरे में पालिका ने की 20 बेसहारा जरूरतमंदों के लिए प्रबंध किए है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सुबह कोहरे में लिपटा रहा क्षेत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में छाई रही धुंध।, किसान मूंगफली कटाई में जुटें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यहां क्षमता से अधिक लोग हुए तो पालिका भवन में की जाएगी व्यवस्था।