Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2023। बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से ईसबगोल व जीरा की फसल में हुए नुकसान का सर्वे करने कृषि विभाग के विशेषज्ञों की टीम मंगलवार को क्षेत्र में पहुंची। इस टीम में संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी, सहायक निदेशक भैराराम गोदारा, कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत व कम्पनी प्रतिनिधि नितेश राय शामिल रहें। टीम में श्रीडूंगरगढ के गांव टेऊ, देराजसर, दुलचासर, गोपलसर सहित मुंडसर व नापासर क्षेत्र में बरसात से प्रभावित खेतों का दौरा किया। संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी ने बताया कि ईसबगोल में 20-50 प्रतिशत व जीरा में 10-30 प्रतिशत तक अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से संभावित नुकसान प्रथमदृष्टया आंकलित किया गया है। उन्होंने कहा कि गेहूं, जौ, सरसों व चना इत्यादि फसलों में भी इस बरसात से नुकसान हुआ है। सहायक निदेशक कृषि भैराराम गोदारा ने कहा कि प्रभावित किसान खराबे की सूचना सम्बन्धित कृषि पर्यवेक्षक या बीमा कम्पनी यूनिर्वसल सोम्पो के प्रतिनिधि को 72 घंटे के भीतर उपलब्ध करावें। कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने अवगत करवाया कि प्रभावित किसान बीमा कम्पनी यूनिर्वसल सोम्पो के टोल फ्री नंबर 1800-200-5142 या ऐप पर भी नुकसान का पंजीकरण 72 घंटे के अन्दर करवा सकता है। वहीं बता देवें श्रीडूंगरगढ़ की उत्तरादी रोही में करीब एक दर्जन गांवो में बीती रात हुई ओलावृष्टी से हुए नुकसान के लिए किसान विभाग से सर्वे करने की मांग कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीती रात भी गिरे ओले, किसानों ने की सर्वे की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि विभाग की टीम ने किया क्षेत्र का दौरा, ईसबगोल में माना 20-50 प्रतिशत तक खराबा।