Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में खेल के प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है और ऐसे में रूचिकर आयोजनों को भी बढ़ावा मिल रहा है। गांव उदरासर में भगतसिंह कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 28 नवम्बर सुबह 8.30 बजे से किया जाएगा। यहां आयोजक तैयारियों में जुटे है तथा आयोजक दल के सदस्य बाबूलाल गोदारा, गोविंद सिद्ध व शिव चौधरी ने कहा कि जो टीम प्रतियोगिता में भाग लेना चाहें वह 27 नवम्बर की शाम तक अपनी एंट्री करवा लेवें। वहीं श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में रूपा देवी स्कूल के खेल मैदान में 4 दिसम्बर से कबड्डी का महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। आयोजक दल के सदस्य गौरव टाडा, सुभाष सिद्ध बाना, मदन बाना, दयानंद चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन मां सरस्वती कम्प्यूटर सेंटर तथा एमडी लाइब्रेरी द्वारा करवाया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ व उदरासर में आयोजित दोनों प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 700 रुपए की एंट्री फीस प्रति टीम रखी गयी है तथा दोनों स्थानों पर ही विजेता को 7100 की नगद राशि व उपविजेता को 5100 की नगद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।