Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आज झंवर गेस्ट हाउस में प्रशासन शहरों के संग शिविर का आयोजन वार्ड 19 में है। यहां दोपहर 12 बजे तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे है और शिविर का मजाक बन गया है। शहर के बीच में वार्ड होने के कारण यहां पालिका का कोई विशेष कार्य नहीं है क्योंकि पट्टे, पेंशन, सड़कें पहले से बनी हुई है। पुरानी आबादी क्षेत्र होने के कारण वार्डवासी पेयजल आपूर्ति दिक्कतों से परेशान है। यहां बिजली विभाग से कर्मचारी बैठे है व जलदाय विभाग से शिकायतें है और जलदाय विभाग से ही कोई नहीं पहुंचे है। वार्ड के कांग्रेस नेता व पार्षद प्रातिनिधि संजय करनानी ने कड़े शब्दों में शिविर की खानापूर्ति करने का विरोध किया है।