Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2025। राज्य सरकार ने बजट घोषणा की पालना में प्रदेश भर में 34 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत कर दिया है। इसी सत्र 2025-26 से ही इनमें कक्षा 6 प्रारंभ होगी तथा पर्याप्त नामांकन होने पर कक्षा 7 व 8 भी संचालिक की जा सकेगी। इनमें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक इंदपालसर बड़ा की राप्रावि कालरा जोहड़ को शामिल किया गया है। वहीं बीकानेर जिले में दो स्कूल लिए गए है। एक अन्य समोरखी, गुढ़ा का स्कूल राप्रावि समोरखी को लिया गया है। विदित रहें राज्य सरकार ने गुरूवार को ही एक आदेश जारी कर प्रदेश भर में 44 नए सरकारी प्राथमिक स्कूल खोले जाने का आदेश जारी किया जिसमें बीकानेर जिले के कोलायत में एक स्कूल खोलना स्वीकृत हुआ था।