Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पालिका ने बाजार में 30 वाहन सीज किए, होगी लगातार कार्रवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में पुराने बस स्टैंड पर टू-व्हीलर व फॉर व्हीलर गाड़ियां पार्क करने के लिए पार्किंग एरिया शुरू कर दिया गया है। पालिका द्वारा एक आम सूचना जारी करते हुए ऑडियो मैसेज से मुनादी भी शहर में आज से करवाई जाएगी। पालिका ईओ व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने बताया कि वाहन चालक बाजार के मुख्य मार्गों पर अपने वाहन खड़े ना करें अन्यथा ऐसे वाहन सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को शर्मा ने टीम के साथ मुख्य बाजार से घूमचक्कर तक 30 वाहनों को जब्त कर श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचाए। उन्होंने लोगों से वाहन पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करने की समझाईश भी की। शर्मा ने कहा कि मुख्य बाजार में अब बीच रास्तों में खड़े कर दिए जाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हाइवे पर कल चलेगा बुलडोजर, हटेंगे अतिक्रमण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सभी स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मंगलवार व बुधवार को सानिव राउमा खंड चूरू द्वारा अम्ल में लाई जाएगी। मंगलवार को भी विभागीय टीम सहित पालिका टीम, पुलिस जाप्ता व लखासर टोल टीम ने घूमचक्कर पर हाइवे की भूमि में काबिज लोगों से समझाईश करते हुए सड़क की जगह छोड़ देने की समझाईश की गई। टीम के अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पालिका से बुलडोजर सहित कार्मिक टीम, पुलिस जाप्ता व प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय रहेंगे व हाइवे पर किए गए कच्चे पक्के अतिक्रमण हटाए जाएंगे। विदित रहें विभाग लगातार हाइवे पर आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए प्रयास कर रहा है। हाइवे पर पुलिस थाने व उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने के कट को छोड़कर शेष सभी कट बंद कर जालियां लगाए जाने का कार्य भी किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर अतिक्रमण हटा लेने के लिए की समझाइश, कल चलेगा बुलडोजर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर अतिक्रमण हटा लेने के लिए की समझाइश, कल चलेगा बुलडोजर।