Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ बार संघ में शुक्रवार को दिनभर खासी रौनक रही। शाम करीब पांच बजे बार संघ चुनाव के परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारी ने की और इसी के साथ बार संघ कक्ष में उत्साह का संचार हो गया। वकीलों ने प्रसन्नता जताई व विजयी प्रत्याशी को बधाईयां दे रहें है।

चुनाव अधिकारी कैलाश सारस्वत ने मतगणना के पश्चात श्रीडूंगरगढ़ बार संघ अध्यक्ष पद पर एडवोकेट ललित मारू के विजयी होने की घोषणा की। 109 मतों में मारू को 78 वोट हासिल हुए व उनके प्रतिद्वंद्वी गणेश मेघवाल को 31 मत प्राप्त हुए है। मारू को अब पद की शपथ दिलवाई जा रही है। मारू ने टाइम्स को बताया कि चुनाव एक प्रक्रिया मात्र है और हम सब मिलजुल कर संघ के सदस्यों के हित में कार्य करेंगे। मतदान के तुरंत बाद ही मुख्य चुनाव अधिकारी कैलाश सारस्वत, सह चुनाव अधिकारी राधेश्याम दर्जी व सुखदेव व्यास ने मतगणना करवाई और परिणाम की घोषणा की। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता भरत सिंह, श्याम सुंदर आर्य, लेखराम चौधरी, मांगीलाल नैन, मोहन सोनी, ओमप्रकाश पंवार, अपर लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध, पूनम चंद नाई, बाबूलाल दर्जी, सत्यनारायण प्रजापत, अनिल धायल, रणवीर सिंह खींची, रणवीर सिंह शेरुणा, रामलाल नायक, केके पुरोहित, गोपीराम जानू, बजरंग तावणीयाँ, अशोक सारस्वत्, ओमप्रकाश मिडल, किशन स्वामी, जयप्रकाश मीणा, रामु सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पंकज पंवार, गोपाल पारीक, भागीरथ सिंह, महेंद्र मोटसरा, श्रीकिशन पारीक, नारायण जोशी, मनोज नाई, जगदीश भाम्भू, जीतेन्द्र स्वामी, चंद्रशेखर, रोहित राठौड़, रश्मि करनानी, छाया मोदी, कविता पंवार, पूजा सैनी, सुमन सोनी, प्रियंका मारु, दीपिका करनानी,रामनिवास शिला, दिनेश मेघवाल, भागीरथ नायक, राजाराम नैन, बजरंग चोटिया, नारायण पंवार, सुनील माली, बाबूलाल सारस्वत, महेन्द्र मान, हेमंत राठौड़, राजेश मीणा, गोपाल पालीवाल, प्रवीण पालीवाल, रोहित पालीवाल, हेमराज सोनी, कैलाश व्यास सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहें। सभी वकीलों ने प्रसन्नता जताते हुए विजयी एडवोकेट ललित मारू को फुलमालाएं पहना कर शुभकामनाएं दी।