Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2021। क्षेत्र के गांव पुनरासर में आज श्रीजसनाथजी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मुरलीनाथ सिद्ध ने फीता काट कर किया। सिद्ध ने गांव के युवाओं को खेल में आगे बढ़ चढ़ कर भाग लेने व गांव का नाम रोशन करने की बात कही। उपसरपंच हेतराम नाई, पूर्ण नाथ सिद्ध ने उद्घाटन मैच में बल्ला व बॉल से सांकेतिक रूप से खेलकर मैच को प्रारंभ किया। उद्घाटन मैच पुनरासर जूनियर व बिंझासर जूनियर के बीच खेला गया जिसमें पुनरासर ने बिंझासर को 29 रनों से हराया। दूसरे मैच में पुनरासर सीनियर ने खारी को हराया व तीसरे मैच में आडसर की टीम ने कल्याणसर पुराना को हराया। ग्रामीणों द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में उद्घाटन सहित सभी व्यवस्थाओं को रूपनाथ सिद्ध, लालनाथ सिद्ध, उत्तमनाथ सिद्ध, मुन्नीनाथ, शंकर सिद्ध, बलवीर सिद्ध, मल्लू नाथ, मनोज सिद्ध, सांवर सिद्ध, भगवान नाथ देव शर्मा, सुरेश नाई, ओमप्रकाश गोदारा आदि कार्यकर्ताओं ने संभाला।