Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
download (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, शिक्षा विभाग द्वारा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जिला स्तरीय कई खेलों के आयोजनों की जिम्मेदारी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विद्यालयों को दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेशों के के बाद जिला स्तरीय स्कूली खेलकुद प्रतियोगिताओं का चार्ट तैयार हो गया है और श्रीडूंगरगढ़ में कहां कौनसा खेल आयोजित होगा ये पढें टाइम्स के साथ। विभाग के निर्देशानुसार आगामी 21 अक्टुबर से 24 अक्टुबर तक पहले समूह में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के सेसोमूं स्कूल में 17 और 19 आयुवर्ग की छात्र हैंडबाल, राउमावि लखासर में 17 व 19 आयुवर्ग की छात्रा हैंडबाल, टैगोर स्कूल कितासर में 17, 19 आयुवर्ग के छात्र वालीवाल, राउमावि रीड़ी में 17, 19 आयुवर्ग की कब्बड़ी के मैच होगें। दूसरे समूह में 25 अक्टुबर से 29 अक्टुबर तक आदर्श स्कूल गुंसाईसर बड़ा में 17,19 आयुवर्ग की छात्र खोखो प्रतियोगिता होगी। इनके अलावा 20 से 23 अक्टुबर तक तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन श्रीडूंगरगढ़ के ताल मैदान में होगा, तहसील स्तरीय क्रिकेट के विजेता एवं उपविजेता जिला स्तरीय क्रिकेट में भाग लेगें।