Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2023। क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में आगामी 11 व 12 अक्टूबर को बीकानेर संभाग स्तरीय श्रीहंसोजी शूटिंग बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। गांव के श्रीहंसोजी खेल स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में डे-नाइट मैच खेलें जाएंगे। प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है और प्रतियोगिता में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। वहीं विजेता टीम को 11 हजार रूपए व उपविजेता को 5100 रूपए नगद राशि के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। आयोजक मंडल के शंकर कलवाणियां ने बताया कि खिलाड़ियों के भोजन इत्यादी की व्यवस्थाएं भी खेल समिति द्वारा की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमें 8890088801 या 6375231710 पर संपर्क कर अपना नाम दे सकती है। प्रतियोगिता का उद्घाटन महंत भंवरनाथ ज्याणी व सरपंच प्रतिनिधि मुकननाथ ज्याणी सहित अनेक अनेक मौजिज लोगों द्वारा किया जाएगा। खेल समिति के सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुट गए है।
बाडेला की महिला टीम पहुंची फाइनल में, ग्रामीणों में उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव माणकरासर में आयोजित जिलास्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बाडेला की श्रीबालाजी शिक्षण संस्थान की टीम ने फाइनल में स्थान बना लिया है। इस टीम ने सेमीफाइनल में आड़सर की बालिका टीम को शिकस्त दी। स्कूल के ओमप्रकाश भाकर ने बताया कि फाइनल में पहुंचने पर स्कूल व गांव में खुशी की माहौल छा गया है। फाइनल मैच आज ही नाथवाणा की टीम के साथ खेला जाएगा। फाइनल मैच देखने व अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए बाडेला से अनेक खेल प्रेमी गांव माणकरासर के लिए रवाना हो गए है।