Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-12-24 at 20.30.51
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसंबर 2025। एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में जोश व उत्साह के साथ तीन दिवसीय खेल महोत्सव बुधवार को संपन्न हुआ। स्कूल की कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थी खेल उत्सव में आयोजित विभिन्न खेलों में शामिल हुए। उत्सव का समापन समारोह के साथ किया गया जिसमें विजेता टीमों व विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य रजनीश कौशिक ने विद्यार्थियों को जीवन में मानसिक बल व शारीरिक स्वस्थता के लिए नित्य एक घंटे खेल खेलने की प्रेरणा दी। कौशिक ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल बच्चे के सामूहिक विकास को मजबूत करता है। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने की प्रेरणा दी। स्कूल के कोऑर्डिनेटर महादेव बोहरा ने बताया कि खेल महोत्सव के तहत विद्यार्थियों के लिए खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट, दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप एवं बैडमिंटन जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। सभी प्रतियोगिताएँ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुईं, जिनमें बच्चों ने पूरे जोश, उमंग के साथ भाग लिया। साथी बच्चों ने अपनी टीम को चीयर करने के लिए जमकर हूटिंग भी की। समारोह में सलीम खोखर, अंजुल सिंह, कल्चरल हेड वंदना सोनी ने विजेता टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिससे खिलाड़ियों का उत्साह एवं मनोबल और अधिक बढ़ा। खेलों के आयोजन में बी. आर. पंडिया, संपत, पीटीआई मुकेश खिलैरी, एकेडमिक स्टाफ दिव्या, गायत्री, सोनिया, विष्णु बिश्नोई, चंदा जाट, पायल देवनानी, पुष्पा, कंचन, आरती, पूनम एवं चंचल सहित पूरा स्टाफ सहयोगी रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय में खेल महोत्सव के दौरान तीन दिन उल्लास का माहौल छाया रहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नर्सरी से 12वीं कक्ष तक के विद्यार्थी उत्साह के साथ शामिल हुए विभिन्न खेलों में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रस्साकस्सी का रोमांचक मुकाबला हुआ, आनंद लिया स्कूल के सभी बच्चों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बॉलीबॉल का फाइनल रोमांचक मैच हुआ।