Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20210421-WA0029
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2021। नई नगरपालिका के गठन के बाद नागरिकों की उम्मीदों ने भी कस्बे के इंतजामों में सुधार के स्वप्न देखें और पालिका ने प्रयास के दावे कर सब्जबाग भी दिखाए। मंगलवार शाम आई प्री मानसून की एक हल्की बारिश ने सभी दावे पस्त कर दिए। आज बुधवार दोपहर तक सरकारी अस्पताल के बाहर सड़ांध मारता कीचड़ भरा है और महिला अस्पताल में तो प्रवेश ही मुश्किल हो गया है। पालिका की इस असंवेदनशीलता के कारण इस बदबूदार पानी से प्रसूताएं के हाल बेहाल है उनके साथ आए परिजन भी सिस्टम को कोस रहें है। बता देवें कोरोना संकट में हॉट स्पॉट बने श्रीडूंगरगढ़ में नागरिक आज इसी हॉस्पिटल में कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाने व कोरोना लक्षण वाले लोग सैम्पल देने आ रहें है। वे सभी इस दुर्गंध भरे कीचड़ को पार करने में कोरोना जंग लड़ने जैसा ही अनुभव कर रहें है। पालिका मशीनरी का जो प्रयोग जागरूकता संदेश चिपकाने में किया जा रहा है यदि उन पर आधा अमल भी कर ले तो संभव है कि अस्पताल और बाजार जैसे स्थानों की तो सफाई हो सकें। गुस्साए नागरिकों ने कहा कि आमजन के लिए सरकारों ने बेनर छपवा दिए सरकारी विभागों में भी सुनवाई किए जाने के बैनर लगवाए जाने चाहिए। बहरहाल क्षेत्र में बेखबर पालिका प्रशासन और महामारी से जनता त्रस्त है। हॉस्पिटल के अलावा कस्बे में कई जगहो पर कीचड़ भरा हुआ है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय अस्पताल के आगे भरा बदबूदार गंदा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जनाना अस्पताल में आना जाना मुश्किल हुआ।