Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2026। सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत और श्रीडूंगरगढ़ में सेवाएं दे चुके विशेषज्ञ फिजिशियन डॉ संतोष आर्य की सेवाएं अब श्रीडूंगरगढ़ के धन्वन्तरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
धन्वन्तरी में आगामी शुक्रवार 17 जुलाई से वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संतोष कुमार आर्य (एमबीबीएस, एम.डी. जनरल मेडिसिन) मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे। बता देवें डॉ. आर्य संक्रमण एवं मौसमी बीमारियां, डायबिटीज, थायराइड, ब्लड प्रेशर, वायरल बुखार, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, खांसी-जुकाम, पेट संबंधी रोग, दमा, श्वास रोग, पीलिया, कमजोरी, कुपोषण, मोटापा तथा वजन संबंधी समस्याओं का उपचार करेंगे।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल में विभिन्न विशेषज्ञों की सेवाओं के साथ वातानुकूलित वार्ड, कैंटीन, एम्बुलेंस, 24 घंटे इमरजेंसी, डिजिटल एक्स-रे, लैब, सोनोग्राफी तथा नॉर्मल एवं सिजेरियन डिलीवरी की सुविधाएं उपलब्ध हैं।