Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-07-19 at 13.29.18
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2026। पूनरासर दरबार में रविवार सुबह विशेष पूजा अनुष्ठान संपन्न हुआ। बाबा का पंचामृत से अभिषेक कर महाज्योत आरती की गई। मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का सामूहिक पाठ किया गया। मंदिर परिसर बाबा के जयकारों और जय श्री राम के घोष से गूंज उठा। निज मंदिर में बारीदार पुजारी नथमल सोहनलाल बोथरा परिवार की प्रेरणा से स्थापित रामदरबार के ऊपर चांदी का छत्र व मुकुट चढ़ाया गया। सादुलपुर निवासी व कलकत्ता प्रवासी पद्मचंद दुगड़ परिवार ने विधि विधान से पूजन संपन्न करवाया। चांदी का छत्र व मुकुट रमणी, हेमंत, ज्योति, अर्हम दुगड़ परिवार ने अर्पित किया। पुजारी छतरसिंह, सुरेंद्र, गौरव, हर्ष बोथरा ने पूजन संपन्न करवाया। पुजारी ट्रस्ट ने श्रद्धालु दुगड़ परिवार के मुखिया को दुपट्टा पहना कर सम्मान किया। वहीं मंदिर की पुजारी ट्रस्ट द्वारा संचालित जयराम भोजनालय में अणुव्रत समिति के अध्यक्ष सुमति पारख परिवार ने भंडारें में 51000 हजार रूपए का राशन श्रद्धालुओं के हितार्थ सहयोग दिया। ट्रस्ट सदस्यों ने पारख परिवार का आभार जताया। इस दौरान बाबा के अनेक श्रद्धालु पूजन में शामिल हुए।