Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2026। गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग अंग्रेजी बोलना व लिखना सीखें। क्षेत्र के प्रतिष्ठित लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी में 1 जून से समर स्पेशल बैच शुरू हो रहें है। नए शुरू होने वाले बैच में मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। एकेडमी में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और सुनहरे भविष्य के लिए गत 5 वर्षों से लगातार उत्तम प्रयास किए जा रहें है।
एकेडमी के संचालक शिक्षाविद् राज सर ने बताया कि इस विशेष सत्र के दौरान छात्रों को न केवल फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना सिखाया जाएगा, बल्कि उनके समग्र व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देते हुए कक्षाएं दी जाएगी। जिससे बच्चों का आत्मविश्वास मजबूत हो सके और वे जीवन में कामयाब इंसान बन सकें। संस्थान में तेज गर्मी से राहत देने के लिए पूरा परिसर पूर्णतः वातानुकूलित बनाया गया है, जहाँ छात्रों की सुविधा के अनुसार सुबह और शाम दोनों समय की कक्षाएं उपलब्ध रहेगी। अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एकेडमी ने मेधावी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति) की घोषणा की है, जिसके तहत विद्यार्थियों को उनकी पिछली कक्षा के प्राप्तांकों और प्रतिशत के आधार पर शिक्षण शुल्क में स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके साथ ही अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियों को विशेष स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। संस्थान में प्रवेश से पहले छात्रों की संतुष्टि के लिए 1 जून से 7 जून तक सात दिवसीय फ्री डेमो क्लासेस का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाग लेने के बाद छात्र अपना दाखिला सुनिश्चित करा सकते हैं। सीमित सीटों के साथ शुरू हो रहे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने के लिए अभिभावक शीघ्र ही संस्थान में संपर्क कर सकते हैं। आप एकेडमी के लिंक पर जाकर भी अपना पंजीयन करवा सकते है:- https://rajsiracademy.com/