Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 20.17.11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

दहेज को किया इंकार, सुसंस्कृत कन्या को बताया लक्ष्मी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आजकल पढें लिखे प्रगतिशील परिवारों में दहेज को सख्ती से इंकार किए जाने की सराहनीय पहल समय के साथ बढ़ रही है। गांव लोडेरां निवासी ज्ञानराम गोदारा के पुत्र हड़मान व जेठाराम का विवाह सूडसर निवासी मांगीलाल घिंटाला की पुत्रियां क्रमश: सुशीला व सुमन के साथ संपन्न हुआ। समठूणी के समय वर पक्ष ने दहेज प्रथा को नकारते हुए सुसंस्कृत कन्याओं को लक्ष्मी स्वरूपा बताया। बारातियों ने गोदारा परिवार के इस निर्णय की सराहना की वहीं वधू पक्ष के लोगों ने दोनों वधूओं के भाग्य की सराहना की।

विश्वकर्मा समाज ने किया प्रयास, जीके परीक्षा में शामिल हुए 87 परीक्षार्थी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को राजस्थान मॉर्डन सीनियर सैकंडरी पब्लिक स्कूल परिसर में विश्वकर्मा समाज के युवाओं के लिए विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। परीक्षा में 87 परीक्षार्थी शामिल हुए। संस्था प्रधान मनीराम शर्मा की देखरेख हुई परीक्षा का उद्घाटन श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड,अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने किया। सुथार ने इसे समाज के युवाओं के लिए प्रेरणीय प्रयास बताते हुए शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर बताया। परीक्षा का आयोजन विश्वकर्मा युवा मित्र मंडल एवं जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। समाज के लोगों ने आईआरएस दिनेश सारंग की इस प्रेरणीय पहल की सराहना की। परीक्षा में पर्यवेक्षक के रूप में नागौर के कानाराम कुलरिया शामिल हुए। परीक्षा केंद्र प्रभारी महेश राजोतिया ने आयोजन के भामाशाह श्याम नांगल दुलचासर का विशेष आभार जताया। केंद्र प्रभारी रामनिवास जांगिड़, संदीप राजोतिया, हर्ष राजोतिया, सहप्रभारी भीखाराम सुथार, श्रीविश्वकर्मा समाज अध्यक्ष परमेश्वर सुथार, कोषाध्यक्ष बजरंग भदरेचा, फतेहसिंह जांगिड़, जितेंद्र बरड़वा, पूनमचंद लेखराव, लोकेश जांगिड़, घनश्याम लेखराव, शशिकांत राजोतिया, गणेश धामू, हड़मान धनेरवा, मदनलाल सलून, हनुमान लदरेचा, रामनिवास सुथार की सक्रीय भागीदारी रही। पूर्व सरपंच रतनसिंह राजपूत, गौसेवा संघ अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी सहित अनेक मौजिज लोगों ने इसे सामाजिक स्तर पर सराहनीय प्रयास बताया।