Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-04-03 at 20.44.49
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पूनरासर के संत पालाजी मंदिर में कल होगा जागरण, शनिवार को होगा रक्तदान शिविर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव पूनरासर में जसनाथजी सम्प्रदाय के संत पालाजी महाराज के अंतर्ध्यान दिवस पर दो दिवसीय मेला महोत्सव प्रारंभ हुआ। ये जानकारी देते हुए मंदिर के महंत प्रेमनाथ सिद्ध ने बताया कि पालाजी महाराज का दो दिवसीय मेला शुक्रवार शाम को शुरू होगा व मंदिर में जागरण का आयोजन होगा। जागरण में गायक कलाकार नगाड़ों की धुन पर पारंपरिक शबद गान की प्रस्तुति देंगे। जागरण में अग्नि नृत्य का आयोजन होगा। अगले दिन शनिवार को पालाजी महाराज की विशेष पूजा अर्चना होगी। इसी के साथ संतश्री की गुदड़ी के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार संतश्री के अंतर्ध्यान दिवस पर शनिवार को मंदिर परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।

रामनवमी की पूर्व संध्या पर होगा संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की जय हनुमान सुंदरकांड मंडली द्वारा 186वें पाठ का आयोजन रामनवमी की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम 8:00 बजे से बिग्गा बास स्थित गणेश जी के मंदिर में किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा हनुमान भक्तों से सुदंरकांड में शामिल होने का आग्रह किया।

रामनवमी पर काली माता मंदिर में होगा जागरण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चैत्र नवरात्र के उपलक्ष में रामनवमी पर बिग्गा बास स्थित काली माता मंदिर में 6 अप्रैल को रात 9:15 बजे से भजन संध्या एवं जागरण का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध जागरण कलाकार नंदकिशोर एंड पार्टी अपने भजनों कि प्रस्तुतियां देंगे। 7 अप्रैल को सुबह 12:15 बजे आरती एवं महाज्योत  कि जायेगी। आयोजकों ने माता के भक्तों से जागरण में शामिल होने का आग्रह किया है।