Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evening
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

विधायक ने लिखा मंत्री को पत्र, उपखंड स्तर पर निविदाएं देने की मांग।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं भूजल विभाग मंत्री को पत्र लिखते हुए विभाग को संसाधन उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है। विधायक ने पत्र में बताया कि वर्तमान समय में प्रदेश भर में भूजल का स्तर लगातार गिर रहा है। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी पूर्व में बने नलकूप सूख रहे हैं और इससे आमजन पेयजल की समस्याओं से जूझ रहा है। सारस्वत ने कहा कि इसके निवारण के लिए भूजल विभाग के पास पर्याप्त क्षमता की मशीनें भी उपलब्ध नहीं है। जिससे नलकूपों का निर्माण करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मंत्री को अवगत करवाया गया है कि भूजल विभाग को कम से कम 5 नई मशीनें, जो कोम्बीनेशन प्रकार की हों और 2000 फीट तक रोटरी एवं डीटीएच भेदन की क्षमता तक कार्य कर सकें, उपलब्ध करवाई जाए। जिससे ट्यूबवैल निर्माण का कार्य प्रगति पर संभव हो सकें। विधायक ने पत्र में बताया कि गत 6 माह में करीब 40 नलकूप स्वीकृत हुए हैं। परंतु कार्य आदेश नहीं होने के कारण इन नलकूपों का निर्माण नहीं हो पाया है। विधायक ने ट्यूबवैलो के निर्माण कार्य में गति के लिए उपखंड स्तर पर निविदाएं करवाने व जिला स्तर पर एक ही संवेदक पर निर्भरता कम कर उसकी मनमर्जी समाप्त करने की बात भी कही।

कोटासर गौशाला में एकादशी पर दानदाताओं ने की गौसेवा।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में बुधवार को देवशयनी एकादशी पर अनेक गौसेवा के आयोजन हुए। गौशाला में बेंगलुरु प्रवासी व गंगाशहर निवासी जयचन्दलाल डागा परिवार सहित पहुंचे। उन्होंने गौवंश को गुड़ खिलाया व पूरे परिसर का अवलोकन कर मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान मुंबई प्रवासी व दुलचासर निवासी गणेशमल सुथार ने गौवंश को एक कड़ाई लापसी भंडारा का भोग लगाया। गंगाशहर के राजेंद्र कुमार जोशी ने गौवंश को गुड़ का भोग लगाया। दुलचासर की अभिनव स्कूल के वीरेंद्रसिंह राठौड़, एवं बेंगलुरु की एक दानदाता ने एक कड़ाई खल भंडारे की सेवा दी। दुलचासर के दिवंगत गोविंदराम सोनी की पुत्रियां पुष्पा, सुलोचना, कंचन, लीला सोनी परिवार सहित गौशाला पहुंची और सामूहिक रूप से एक कड़ाई खल का भंडारा किया। गौशाला समिति के ओमसिंह, हरदास, भगदास, मूलाराम, किशोर सिंह, प्रेम देवासी आदि ने गौ सेवा में सहयोग दिया और गौशाला में आए दानदाताओं को स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।

ट्रांसफार्मर लगवाने पर विधायक का जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मिंगसरिया में करणी माता मन्दिर के पास स्थित पीएचडी के ट्यूबवैल का ट्रांसफार्मर खराब होने पर ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत को सूचना देकर इसे शीघ्र दुरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि विधायक द्वारा तुरंत ट्रांसफार्मर भिजवा कर गांव में पानी की सप्लाई चालू करवाई। इस दौरान जेईएन दिनेश शर्मा सहित नोसरिया जीएसएस में कार्मिक हरजीत सिंह, तोलाराम की उपस्थिति में जोड़ा गया। इस पर ग्रामीण संदीपसिंह, विजय सिंह, राधेश्याम गोदारा, रामनिवास प्रजापत, श्योपाल सिंह, प्रेम सिंह व बालाराम सहित अनेक ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।