Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर में हुए 5 अलग अलग आयोजनों की खबरें एक साथ, एक नजर में।

1- कन्या मंडल ने बांधी रक्षकों को राखी, जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2025। रक्षाबंधन पर्व पर स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल एवं कन्या मंडल द्वारा रक्षकों के साथ रक्षाबंधन मनाया गया एवं पुलिस थाना पहुंच कर थानाधिकारी सहित पुलिसकर्मियों को रक्षा सुत्र बांधे गए। थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने आभार जताते हुए पुलिस वर्दी द्वारा समाज की रक्षा करने का संकल्प लिए जाने की बात कही एवं क्षेत्र की बहिनों द्वारा रक्षा सुत्र बांधे जाने से त्यौंहार पर भी घर नहीं जा पाने वाले जवानों का मनोबल बढ़ने की बात कही। महिला मंडल की अंबिका डागा ने बताया कि थाने में मौजूद सभी सुरक्षाकर्मियों को राखी बांधी गई एवं कुमकुम चावल से तिलक किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्षकों को बांधे रक्षा सुत्र।

2- र्स्माट मीटर के विरोध में जिले भर में होगें प्रदर्शन, श्रीडूंगरगढ़ में 12 अगस्त को तनेगी मुठ्ठियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2025। र्स्माट मीटरों के माध्यम से सरकार आम आदमी एवं घरेलू उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डाल रही है एवं इसके विरोध में जिले भर में प्रदर्शन किए जाएगें। यह निर्णय अखिल भारतीय किसान सभा की जिला बैठक में लिया गया है। जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसान नेताओं ने सरकार के इस लूटेरे रवैये पर रोष जताया। जिला महासचिव जेठाराम लाखूसर ने बताया कि विरोध में 11 अगस्त को नोखा एवं लूणकरणसर में, 12 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ में, 13 अगस्त को खाजुवाला एवं पूगल में व 14 अगस्त को बीकानेर व बज्जू में बड़े प्रदर्शन किए जाएगें। बैठक में बड़ी संख्या में जिले भर से किसान नेता मौजूद रहे एवं गोजा लट, कातरा लट से हुए किसानों को नुकसान, सोलर प्लांट के लिए खेजड़ी कटाई आदि विचार विर्मश करते हुए किसान हितों के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिले भर में आंदोलन की रणनीति पर विचार विर्मश करते किसान नेता।

3- श्याम परिवार संघ की रवानगी 28 अगस्त को, हुआ पोस्टर विमोचन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम के दर्शनों के लिए श्याम परिवार संघ की रवानगी 28 अगस्त को होगी। संघ के प्रह्लाद तोलंबिया ने बताया कि यात्रा की तैयारियों के लिए बैठक शुक्रवार को श्याम धोरे स्थित मंदिर प्रांगण में रखी गई। जिसमें आपणो गांव सेवा समिति के अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष भीखाराम सुथार, दीनदयाल प्रजापत अतिथि रूप में शामिल हुए एवं यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया। संघ 28 अगस्त को सुबह 7 बजे श्याम धोरा मन्दिर से धोक लगा कर गाजे बाजे के साथ रवाना होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्याम परिवार संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे एवं यात्रा से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियां बांटी गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पोस्टर का किया विमोचन, रवागनी 28 को।

4- रक्षाबधंन के उपलक्ष्य में हुई प्रतियोगिता, ये बनी विजेता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा महिला मंडल भवन में राखी एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। नवाकार मंत्र से शुरू इस प्रतियोगिता में सुनीता डागा एवं अंजु पारख निर्णायक रहे व राखी प्रतियोगिता में शीतल बोथरा, दीप्ति झाबक, माहीका मालू व मेहंदी प्रतियोगिता में अंजू संचेती, शीतल बोथरा, काव्य सिंघी प्रथम तीन स्थानों पर रही। मंडल अध्यक्षा मंजू देवी बोथरा ने विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को आगामी कार्यक्रम में पुरस्कृत करने की जानकारी देते हुए आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्षाबंधन के मौके पर हुई राखी एवं मेंहदी प्रतियोगिता।

5- भाजपा प्रभारी ने बंधवाई राखी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2025। भाजपा के बीकानेर देहात जिला प्रभारी ओम सारस्वत शुक्रवार को बीकानेर से चूरू जाते हुए श्रीडूंगरगढ़ रूके एवं भाजपा नेता हेमनाथ जाखड़ के आवास पर उनकी पत्नी से राखी बंधवाई। दुर्गादेवी जाखड़ ने राखी बांधते हुए मोदी सरकार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश की बहिन बेटियों के साथ न्याय करवाने पर आभार जताया। इस दौरान रामूराम जाखड़, कैलाश सारस्वत, चंदाराम सारस्वत, मांगीलाल सारस्वत, उदयनाथ सिद्ध, सुखराम प्रजापत, गोरधन सारस्वत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता को बांधी राखी, जताया ऑपरेशन सिंदूर के लिए आभार।