Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

17 दिसंबर से शुरू होंगे हाफ ईयरली एग्जाम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा विभाग से जुड़े राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूल में क्लास 9 से 12 के हाफ ईयरली एग्जाम 17 दिसंबर से शुरू होंगे। एग्जाम 27 दिसंबर तक चलेंगे। राज्य में पहली बार एक साथ हो रहे हाफ ईयरली एग्जाम का टाइम टेबल जारी करते हुए शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार सर्दी की छुटि्टयां 25 दिसंबर से शुरू नहीं होंगी। सभी स्कूल में प्रैक्टिकल एग्जाम 12 से 16 दिसंबर के बीच आयोजित किए जाएंगे। अब तक समान परीक्षा जिला स्तर पर होती थी, जिसके लिए जिले के किसी एक स्कूल को जिम्मा सौंपा जाता था। पेपर भी जिला स्तर पर तैयार होते थे और प्रकाशित होते थे। लेकिन, अब पूरे राज्य में एक ही पेपर से एग्जाम होगा। ऐसे में पेपर प्रिंटिंग का काम भी एक ही फर्म के माध्यम से किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्राइवेट स्कूल में पेपर नहीं रखे जाएंगे। ये पेपर सरकारी स्कूल में रहेंगे, जहां से सभी प्राइवेट स्कूल को निर्धारित समय पर प्राप्त करने होंगे। अगर सरकारी स्कूल में भी सुरक्षा पर संदेह है तो संबंधित पुलिस थाने में पेपर रखे जा सकते हैं।
हर विद्यार्थी से 20 रुपए शुल्क हाफ ईयरली एग्जाम के लिए हर स्टूडेंट से 20 रुपए फीस ली जाएगी। इसके अलावा ईयरली एग्जाम के लिए भी फीस साथ में ली जा सकेगी। संयुक्त निदेशक ये फीस पूर्व में गठित समान परीक्षा संचालन समिति के माध्यम से एकत्र करके पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा के खाते में जमा करवाएंगे।
1111 पदों पर निकली जेईएन भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर रोजगार से जुड़ी आई है। सरकार ने 1111 पदों पर जूनियर इंजीनियर (जेईएन) की भर्ती निकाली है। इसमें सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD), जल संसाधन विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड और पंचायती राज जैसे विभागों में अलग-अलग पदों पर इंजीनियर की भर्ती होगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया- बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर के कुल 1111 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। अभ्यर्थी 28 नवंबर से 27 दिसंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके साथ ही अगले साल फरवरी में भर्ती परीक्षा होगी। इसका रिजल्ट भी अगले साल ही जारी कर उम्मीदवारों को जल्द से जल्द नियुक्ति देने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। आयु सीमा भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस उम्मीदवार का सिलेक्शन रिटन और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी।  परीक्षा का आयोजन फरवरी 2025 में अलग अलग तिथियों को होगा। परीक्षा परिणाम की घोषणा 11 जून को घोषित होगा।