Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-03-09 at 14.57.57
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ सहित जिले के राजकीय महाविद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी के लिए मांग आवेदन।
श्रीडूंगरगढ़़ टाइम्स। जिले भर के राजकीय महाविद्यालयों में विद्या संबल योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन मांगे गए है। अभ्यर्थी अपने आवेदन 17 मार्च 2025 तक 11 बजे से 2 बजे तक संबंधित नोडल महाविद्यालय में व्यक्तिश: अथवा डाक द्वारा जमा करवा सकते है। श्रीडूंगरगढ़ की राजकीय सदूदेवी पारख कन्या महाविद्यालय में भूगोल, अंग्रेजी साहित्य, हिंदी साहित्य, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, इतिहास विषयों पर एक एक पद पर गेस्ट फैक्लटी ली जाएगी। इसके लिए आवेदन नोडल महाविद्यालय राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय, बीकानेर में जमा कराना होगा। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में अंग्रेजी साहित्य, राजनीति विज्ञान व भूगोल विषय के लिए तथा राजकीय महाविद्यालय मोमासर में हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन प्रत्येक विषय में एक एक पद पर गेस्ट फैक्ल्टी ली जाएगी। इसके लिए आवेदन राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में जमा करवाने होंगे। वहीं बता देवें जिले भर के राजकीय महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों पर गेस्ट फैकल्टी पदो पर भर्ती की जानी है।

राजस्थान में चार वर्षीय बीए-बीएड और बीएससी-बीएड कोर्स बंद, पीटीईटी-2025 आवेदन प्रक्रिया स्थगित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान में बीए-बीएड और बीएससी-बीएड के चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स अब बंद करने का निर्णय लिया गया है। राज्य के विभिन्न बीएड कॉलेजों में संचालित पाठ्यक्रम नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिला नहीं होगा। इस हेतु इन कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। राजस्थान सरकार ने इन इंटीग्रेटेड कोर्सेज के स्थान पर एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (IITEP) लागू करने कि तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी और पीटीईटी 2025 के ऑनलाइन आवेदन 5 मार्च से शुरू कर दिए है। दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 7 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 15 जून को आयोजित की जाएगी।  पीटीईटी 2025 समन्वयक डॉ आलोक चौहान ने बताया कि बीएड दो वर्षीय कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार से दिशा निर्देश मिलेंगे उसके मुताबिक चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बीएड व बीएससी बीएड कोर्स को लेकर आगामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।