Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बिना लाईसेंस गन के साथ युवक गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर थाना क्षेत्र में एएसआई रविंद्रसिंह ने गांव साधासर के निकट रोही में आम सड़क पर बिना लाईसेंस की एमएल गन सिंगल बैरल गन रखने के आरोप में गोपालसर निवासी 27 वर्षीय नरपतसिंह बावरी को बुधवार को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। पुलिस ने आयुध अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच एएसआई भागीरथराम को दी है।
5 किलो से अधिक अवैध नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में असंल सिटी के पास रामपुरा बाईपास पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एसआई भवानीसिंह ने 30 वर्षीय मालाराम पुत्र देवकिशन ब्राह्मण हाल निवासी माणकरासर पुलिस थाना शेरूणा को बिना किसी वैध परमिट के 5.9 ग्राम नशीली टेबलेट का भंडारण व परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हवालात में बंद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच एसआई रेणूबाला को दी है।