Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

स्कूल में कार्य बंद करवाने पर स्टाफ को धमकाने का आरोप, दी थाने में परिवाद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि ताल मैदान में गुरूवार को प्रधानाचार्या द्वारा निर्माणाधीन हॉल का कार्य रूकवा देने के आदेश के बाद स्कूल के स्टाफ को धमकाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थानाधिकारी को परिवाद देकर बीएलई एंटरप्राइजेज के मुखराम के खिलाफ धमकाने के आरोप लगाए है। स्कूल में कार्यरत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी महावीर प्रसाद के नबंर पर कॉल कर देख लेने की धमकी दी। थानाधिकारी को परिवाद के साथ ऑडिया कॉल रिकॉर्डिंग भी दी गई है। स्कूल द्वारा आरोपी के खिलाफ राजकोष को नुकसान करने का आरोप लगाते हुए, धमकी देने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

महाराणा प्रताप जयन्ती एवं भारत रत्न चौधरी चरणसिंह का याद किया, दी श्रद्धांजलि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2025। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में महाराणा प्रताप जयन्ती एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर छात्रावास परिसर में वृक्षारोपण कर हरित प्रदेश का संकल्प लिया गया। यहां छात्रावास कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य, डॉ. एम पी बुडानिया, श्रवण कुमार भाम्भू, सुशील सेरडिया, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण सहित छात्रावास में अध्ययनरत छात्र उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाराणा प्रताप व चौधरी चरणसिंह की स्मृति में छात्रावास प्रांगण में किया पौधारोपण।

प्रताप को याद कर लिया राष्ट्र प्रथम का संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करणी लॉ कंसल्टेंसी कार्यालय में वीर शिरोमणी व स्वतंत्रता के प्रतीक महाराणा प्रताप का स्मरण कर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में महाराणा के जीवन प्रसंग व देश के प्रति उनके योगदान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में एडवोकेट रणवीर सिंह खीची, एडवोकेट के.के. पुरोहित, एडवोकेट बजरंगलाल तांवनिया, सत्यनारायण स्वामी, करणी सिंह बाना, प्रवेंद्र सिंह राठौड़, छत्रपाल सिंह, मनीष सुथार, त्रिलोक शर्मा, रामकरणनाथ सिद्ध उपस्थित रहें। एडवोकेट रणवीर सिंह ने महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेना का आह्वान किया व यहां मौजूद सभी नागरिकों ने राष्ट्र प्रथम का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकरणी लॉ कंस्लेटेंसी के कार्यालय में याद किया प्रताप को, लिया राष्ट्र प्रथम का संकल्प।

31 को होगी सीमावर्ती इलाकों में मॉक ड्रिल। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को होने वाली मॉक ड्रिल का आदेश बुधवार देर शाम को स्थगित कर दिया गया था। अब केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद पाकिस्तान से सटे राज्यों में 31.05.2025 को होगा मॉक ड्रिल होगा। राजस्थान, जम्मू कश्मीर, गुजरात, पंजाब में होने वाला मॉक ड्रिल 31 मई को होना निश्चित किया गया है।

हल्की बारिश के बाद तेज हवाएं चली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंचल के गांव डेलवां में हल्की बरसात के बाद तेज हवाओं का दौर जारी है। कस्बे में भी धूलभरी आंधी के साथ आसमान में बिजलियाँ चमक रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव डेलवां में हुई हल्की बारिश।