Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सवारी बस ने सांड को 500 मीटर घसीटा, 51सौ की कटवाई रसीद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2025। सरदारशहर रोड पर वाहनों की चपेट में आने से आए दिन बेसहारा गौवंश की मौत के मामले घटित हो रहें है। गुरूवार देर शाम यहां एक बस चालक ने आड़सर गांव से करीब पांच किलोमीटर आगे एक सांड को टक्कर मारी और उसे करीब 500 मीटर तक घसीटा। कामधेनु रक्षक टीम के सदस्यों ने गौवंश की दर्दनाक मौत पर रोष जताया और विधि विधान से सांड को समाधी देकर अंतिम संस्कार किया। इस दौरान सक्रिय रहें कामधेनु गौरक्षा दल के सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार शाम जब बस इसी रूट पर दुबारा आई तो ग्रामीणों ने बस को घेर कर रूकवा लिया। बस चालक को नीचे उतार कर ग्रामीणों ने खासी नाराजगी जताई। कामधेनु दल के कहने पर गांव आड़सर की गौशाला में 5100 सौ रूपए की रसीद कटवाने की बात कही। जिसे बस चालक ने इसे मानते हुए हामी भरी तब जाकर विवाद खत्म हुआ। ग्रामीणों ने वाहन चालकों से स्टेट हाइवे पर सतर्क होकर वाहन चलाने की अपील भी की, जिससे बेसहारा गौवंश की मौत की घटनाओं में कमी आ सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को दुर्घटना करने वाली बस को शुक्रवार को ग्रामीणों ने रोक लिया, 11 गौवंश को गौशाला में छुड़वाने की बात पर बनी सहमति।

ट्रोमा सेंटर एवं उपजिला अस्पताल के लिए आंवटित भूमि पर चारदीवारी करवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सक्रिय कार्यकर्ता हरिप्रसाद सिखवाल ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर ट्रोमा सेंटर व उपजिला अस्पताल की पट्टासुदा भूमि की चार दीवारी करवाने करवाने की माग की। सिखवाल ने बताया कि इस भूमि पर अवैध कब्जे होने की आशंकाओं के चलते इसे ट्रोमा सेंटर के लिए सुरक्षित किया जाए और बोर्ड लगवाया जाए।