Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

ग्राम पंचायत सुरजनसर को मिला 50 हजार का पुरस्कार, एएनएम कविता हुई सम्मानित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जिला उद्योग संघ सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण विश्व के सामने बड़ी चुनौती है, लेकिन जनसंख्या गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाना भी आज की मुख्य जरूरत है। परिवार कल्याण प्रोत्साहन योजना के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पंचायत समिति बज्जू प्रधान श्रीमती पप्पूदेवी तेतरवाल तथा ब्लॉक सीएमओ डॉ शिवराज को दो लाख रुपए का चैक, प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उपलब्धि में पहले दो स्थान पर रही पंचायत समिति खाजूवाला तथा पूगल को गत वर्षो में सम्मानित होने के कारण सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत भीखनेरा, सुरजनसर, पलाना, बीकमपुर, रणधीसर, लालासर, सीलवा, 17 केवाईडी व 1 केएम के सरपंच व अस्पताल प्रभारी को तथा सीएससी छत्तरगढ़ व पीएचसी दंतोर के चिकित्सा अधिकारियों को 50-50 हजार रुपए के चैक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने सम्मान ग्रहण किया। इस प्रकार कुल 7.5 लाख रुपए के नकद पुरस्कार वितरित किए गए। व्यक्तिगत पुरस्कार योजना के अंतर्गत एएनएम मधु श्रीवास्तव, कविता, मुनेश कुमारी, मीराबाई, बबीता रानी, सुनीता कुमारी, सुमित्रा कस्वां व सुंदर देवी को सम्मानित किया गया। वहीं आशा सहयोगिनी अंजू चैधरी, संतोष देवी, सीमा शर्मा, कृष्णा कंवर, चंद्रकांता देवी व मंजू शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के बीकानेर जोन के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध, डॉ सत्य प्रकाश आचार्य, गुमान सिंह राजपुरोहित, महावीर सिंह चारण, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, स्वास्थ्य विभाग से ब्लॉक सीएमओ डॉ मुकेश मीणा, डॉ सुनील जैन, डॉ शिवराज, डॉ कैलाश गहलोत, डॉ कल्पना डांगी, डॉ मुकेश जनागल, डीपीएम सुशील कुमार, डैम राजेश सिंगोदिया, डीपीसी महेंद्र सिंह चारण, रेनू बिस्सा, मनीष गोस्वामी, योगेश पवार, सुनील सेन सहित नर्सिंगकर्मी, आशा सहयोगिनियां व आमजन उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत सुरजनसर सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने ग्रहण किया मिला जिला स्तरीय पुरस्कार, व्यक्तिगत सम्मान मिला एएनएम कविता को।

डोटासरा ने ट्रोमा सेंटर को लेकर विधानसभा में सरकार को घेरने का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने ट्रोमा सेंटर के मुद्दे पर विधानसभा में सरकार को घेरने का आश्वासन शुक्रवार को जयपुर में श्रीडूंगरगढ़ के कांग्रेसी युवाओं को दिया। सेवा दल के विधानसभा अयक्ष राजेश मंडा व ब्लॉक अध्यक्ष राजन मूंड ने जयपुर पहुंचकर डोटासरा से मुलाकात की। युवाओं ने सूत की माला व पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया व श्रीडूंगरगढ़ शहरवासियों की पीने के पानी की परेशानी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंडा ने बताया कि ट्रोमा के मुद्दे पर भी विस्तार से जानकारी देते हुए डोटासरा से कांग्रेस की पूर्व सरकार द्वारा घोषित इस सेंटर का निर्माण प्रारंभ करवाने पर संज्ञान लेकर समाधान करवाने की मांग की। इस पर डोटासरा ने विधानसभा में मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया।

जिला सत्र न्यायाधीश ने दिया नए न्यायालय व नए भवन का आश्वासन, बार संघ के वकीलों ने किया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को जिला सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना के श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय पहुंचने पर बार संघ सदस्यों ने फुलमालाओं से उनका अभिनंदन किया। सक्सेना ने श्रीडूंगरगढ़ में नए भवन का पूजन शीघ्र ही होने और जनहित व न्याय हित में अधिवक्ता संघ के ओर अधिक परिपक्व होने की बात कही। उन्होंने संकेत दिया कि आगामी दिनों में नया भवन और नया न्यायालय श्रीडूंगरगढ़ में खुलेगा। संघ अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, एडवोकेट लेखराम चौधरी, मोहनलाल सोनी, ओमप्रकाश पंवार ने माला, साफा व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। एडीजे सरिता नौशाद तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीकानेर सचिव मांडवी राजवी को साफा पहनाकर एडवोकेट भारती स्वामी ने सम्मान किया। वरिष्ठ अधिवक्ता भरतसिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया। मीडिया प्रभारी पुखराज तेजी ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन पूनमचंद मारू ने करते हुए श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय के शक्तियां बढ़ाने की मांग की। संघ अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्ष कुमार, अपर लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध, एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, गोपीराम जानू, बाबूलाल दर्जी, पूनमचंद मारू, मांगीलाल नैण, साजिद खान, रामलाल नायक, केके पुरोहित, राजूराम जाखड़, अश्विनी पुरोहित, कैलाश, पंकज पंवार, रणवीरसिंह खीची, धर्मेंद्रसिंह शेखावत, बृजलाल बारोटिया, जगदीश बाना, गणेशाराम मेघवाल, ओमनाथ, मोहननाथ, जितेंद्र स्वामी, किशन स्वामी, मदन स्वामी, सुखदेव व्यास, मदन गोपाल, चन्द्रशेखर, ओमप्रकाश मोहरा, ओमप्रकाश बारोटिया, भंवरलाल गोदारा, बजरंग लाल तावनियां आदि मौजूद रहें।

ठाकुरजी मंदिर में प्राणी मात्र के कल्याण के लिए हवन संपन्न।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में स्थित प्रसिद्ध ठाकुरजी मंदिर में शुकव्रार को ग्रामीणों द्वारा प्राणी मात्र के कल्याण के हवन पूजन संपन्न करवाया। गांव के मालसिंह, सीताराम, रूपचंद, मांगीलाल, मदन कुमार, राजाराम राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने घी खोपरे की आहुतियां हवन में दी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में अच्छी बरसात व क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना करते हुए सामूहिक प्रार्थना की।

श्रीगोपाल गौशाला में गौवंश को लगाया भंडारे का भोग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव दुलचासर में स्थित श्रीगोपाल गौशाला में शुक्रवार को दानदाता अखेचन्द मूंदड़ा ने गौवंश को लोकी, मूंग चूरी, खल का पोष्टिक भंडारा भोग लगाया। मूंदड़ा अपनी सपत्नी सहित गौशाला पहुंचे व अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं के बारे में संतोष जताया। सचिव रेवन्तसिंह पड़िहार सहित कमेटी सदस्यों ने दानदाता का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ के गांवो में हुई अच्छी बरसात।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव सोनियासर गोदारन में 15 से 20 अंगुल बरसात हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि पहली जोरदार बरसात शुक्रवार को ही हुई है। किसान इससे प्रसन्न हुए है। गांव बाना व लिखमीसर उत्तरादा में भी अच्छी बरसात हुई है। अचंल के अनेक गांवो में बरसात हुई है। वहीं कस्बे में भी दिन में दो बार हल्की बरसात हुई। कस्बे में गुरूवार को हुई बरसात से मुख्य बाजार में पानी भर गया जिससे लोग खासे परेशान हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार दोपहर गांव बाना में हुई झमाझम बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर गोदारन में हुई जोरदार बरसात।