





युवाओं ने ली नशामुक्त रहने की शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को नशा निषेध दिवस पर भारती निकेतन महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स व विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी एएनओ नितिन सिंह की अध्यक्षता में कैडेट अशोक सुथार ने किया गया। विद्यार्थियों ने स्वयं नशा नहीं करने व नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोगी बनने की शपथ ली। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नारायण नारायण पुरोहित, कोऑर्डिनेटर रमेश कुमार भोजक, एनसीसी एएनओ नितिन सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए भारती निकेतन को नशामुक्त परिसर बताया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट अशोक सुथार को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया। कैडेट सरोज सिद्ध ने नशा विरोधी पोस्टर बनाकर प्रदर्शित किया और उनका भी सम्मान किया गया।

हाइवे पर की नाकेबंदी, पुलिस रही सक्रिय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार रात को हाइवे पर पुलिस ने थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी के निर्देशन में ए श्रेणी की नाकेबंदी की। पुलिस ने बड़ी संख्या में वाहनों को रूकवाया व जांच की। इस दौरान थाना के अनेक जवान सक्रिय रहें।

प्रवासी युवा संतोष को मिली तेयुप रायपुर में जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ निवासी व रायपुर प्रवासी संतोष झाबक को तेरापंथ युवक परिषद रायपुर में उपाध्यक्ष प्रथम की जिम्मेदारी मिली है। झाबक ने संघ के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए समाज के लिए कार्य करने की बात कही। बता देवें पूरा झाबक परिवार तेरापंथ समाज के विभिन्न आयोजनों में सक्रिय रह कर अपनी सेवाएं दे रहा है। उनकी नियुक्ति पर उनके भाई व श्रावक शांतिलाल झाबक व मधु झाबक सहित स्थानीय नागरिकों व जानकारों ने उन्हें बधाई दी।

गांवो में बरसे बादल, शहर में तरसे लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंचल के गांव उदरासर व ठुकरियासर में आज शाम अच्छी बरसात हुई वहीं श्रीडूंगरगढ़ शहर में लोग गर्मी व उमस से बेहाल रहें। बादलों की आवाजाही के बीच दिनभर नागरिकों ने बरसात का इंतजार किया। शाम को काली घटाएं भी छाई पर बिन बरसे ही गुजर गई।






