Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवम्बर 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की खास खबरें एक साथ।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शनिवार को दिन भर चले विभिन्न धार्मिक आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बिग्गाबास में स्थित गणेश जी मंदिर प्रांगण में श्रृद्धालुओं द्वारा शिव मंदिर का नवनिर्माण करवाया गया है। शिव मंदिर का आठ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह जारी है एवं शनिवार को समारोह के पांचवें दिन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक शिव किर्तन, 3 बजे से 5 बजे तक महिलाओं द्वारा राम-नाम संकिर्तन एवं शाम 5 बजे से 7 बजे तक ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा महिम्न सोत्रम का पाठ किया गया। मंदिर प्रांगण में शाम 7 बजे हनुमानजी की विशेष आरती एवं 7.30 बजे से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आठ दिवसीय शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में दिन भर हो रहे है विभिन्न आयोजन।

रामसरा के तावणियां परिवार ने किया आर्दश विवाह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा के तावणियां परिवार ने बिना दहेज के विवाह कर आदर्श प्रस्तुत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बिग्गाबास रामसरा के कुनणाराम तावणियां के पुत्र रामदयाल का विवाह नापासर निवासी लालचंद सारस्वा की पुत्री चित्रा के साथ शुक्रवार को हुआ है। इस विवाह में वर पक्ष द्वारा वधु पक्ष के समक्ष पूर्णतया दहेज मुक्त विवाह करने की इच्छा जताई गई। एवं वधु पक्ष ने भी इसका सम्मान करते हुए एक रुपए व नारियल में बेटी की विदाई की। इस मौके पर समाज के गणमान्य लोगों ने दहेज मुक्त विवाह को प्रेरणीय बताते हुए समग्र समाज द्वारा इसका अनुसरण करने की आवश्यकता जताई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा के तावणियां परिवार ने प्रस्तुत की मिसाल।

श्रीडूंगरगढ़ के पहलवानों का सुयश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल रेसलिंग फैडरेशन से संबद्ध एवं हरिद्वार के प्रेम नगर में आयोजित नेशनल ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ की जयहिंद स्पोर्टस एकेडमी के पहलवानों ने सुयश कमाया है। एकेडमी के कोच नितिनसिंह ने बताया कि 18 से 20 नवम्बर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 58 किलो वर्ग में आदित्य तावणियां ने ग्रेपलिंग नोगी में रजत, ग्रेपलिंग गी में स्वर्ण, 63 किलो वर्ग में सुभाष गोदारा ने ग्रेपलिंग गी में कांस्य, 71 किलो वर्ग में हेमंत शर्मा ने ग्रेपलिंग गी में स्वर्ण, 77 किलो भार वर्ग में लालचंद सायच ने ग्रेपलिंग गी में कांस्य, 85 किलो भार वर्ग में प्रदीप दान ने ग्रेपलिंग गी में रजत पदक प्राप्त किया है। ये सभी खिलाडी कस्बे में रानी बाजार स्थित अकादमी में अभ्यास करते है। अकादमी के कोच सिकंदरसिंह, मुकेश जांगीड, जितिन सिंह ने सभी खिलाडियों को बधाई देते हुए और अधिक शानदार प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के खिलाडियों ने कमाया सुयश।

भैरव अष्ठमी पर की गौसेवा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को भैरव अष्टमी के मौके पर क्षेत्र के करणी गौशाला में गौभक्तों द्वारा गौसेवा की गई। इस मौके पर गौभक्तों ने एक पिकअप चारा, गुडआदि का भोग लगाया। दुलचासर के हरिओम सेन ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ भी गौशाला प्रांगण में मनाई एवं गौवंश को गुड का भोग लगाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भैरव अष्ठमी पर गौसेवा करते श्रृद्धालु।

जारी है अभियान, जुडवा लेवें अपना नाम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 1 अक्टूबर 2007 से पहले जन्में हुए बच्चे अब 18 वर्ष के हो चुके है एवं वो मतदाता बनने के पात्र है। ऐसे में नए मतदाताओं के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा विशेष अभियान चला कर मतदाता सूची में नाम जोड़े जा रहे है। इसके तहत शनिवार को वार्ड सभाएं एवं ग्राम सभाएं आयोजित हुई। जिनमें मतदाता सूचियों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई एवं रविवार को क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ मौजूद रह कर मतदान केन्द्र पर पहुंच कर आवेदन करने वाले नवमतदाताओं एवं वंचित मतदाताओं के नाम जोड़ेगें। नाम जोड़ने का कार्य 28 नवम्बर तक किया जाएगा एवं रविवार को मतदान केन्द्र पर नाम जुड़वाने से वंचित रहने वाले मतदाताओं को बीएलओ से सम्पर्क कर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के माध्यम से नाम जुड़वाने का मौका मिलेगा।