Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढें पांच खबरें एक साथ, एक नजर में, देखें आयोजनों के फोटो भी।

बनी सहमती, हुआ पोस्टमार्टम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार दर्ज हुए हत्या के मामले में मोर्चरी के बाहर धरना देकर बैठे मृतक के परिजनों ने पुलिस की समझाईश से धरना हटा लिया है एवं शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हो गए है। पुलिस सीओ निकेत कुमार एवं थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने मामले में त्वरित कार्रवाही करने एवं निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया व पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाने पर पर सहमति बन गई। सहमति के बाद धरना हटा लिया गया है।

सोशियल फाउंडेशन ने स्कूल में दिया वाटर कुलर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धनेरू के राउमावि में आगामी गर्मीयों को देखते हुए विद्यार्थियों को ठंडे पानी की व्यवस्था मिल सके इस हेतु पेटूपे सोशिय फांउडेशन द्वारा वाटर कुलर प्रदान किया गाय है। गांव के समाजसेवी रुपाराम मेघवाल ने फांउडेशन की शीतल पेयजल योजना के तहत यह वाटर कुलर लगवाया एवं इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता बाबुलाल ज्याणी, हुलासराम, भागीरथ रेवाड़, महिपाल खामिवाद, प्रतीक मेघवाल, धनाराम नायक आदि ग्रामीण मौजूद रहे। शिक्षक फेलिराम मीणा ने संस्था का आभार जताया।

वार्षिकोत्सव में होगा निर्माण लोकार्पण, भामाशाह सम्मान, प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की पहली महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल का वार्षिकोत्सव अचीवमेंट रविवार को हनुमान धोरा स्थित विद्यालय प्रांगण में सुबह 11.15 बजे होगा। उपप्राचार्य रामप्रताप जाखड़ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देगें एवं इस दौरान विद्यालय में जनसहयोग से किए गए निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी होगा। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मंच पर दानदाताओं एवं विद्यालय की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा।

सीएमएचओ का करेगें अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवनियुक्त सीएमएचओ पुखराज साध का स्वामी समाज द्वारा रविवार को श्रीडूंगरगढ़ में अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पानी की टंकी स्टेशन रोड़ के सामने स्थित विश्वकर्मा मंदिर में दोपहर दो बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में समाज के बंधु भाग लेगें।

राउमावि ताल मैदान में सोमवार को होगा कैरीयर मेला।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएमश्री राउमावि ताल मैदान में सोमवार 10 फरवरी को एक दिवसीय कैरीयर मेला आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य डॉ मनीष सैनी ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस मेले में विद्यार्थियों की कैरियर संबधी आंकाक्षाओं एवं चुनौतियों पर चर्चा कर उन्हें कैरियर के मार्गों की जानकारी दी जाएगी। एसडीएमसी के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में अभिभावक भी मौजूद रहेगें एवं विभिन्न क्षेत्रों में कैरीयर विशेषज्ञ वार्ताकार भी बुलाए गए है।