Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2025 आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की 6 खास खबरें एक साथ, एक नजर में, देखें विभिन्न फोटो भी।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष का गुरूवार को रहेगा दौरा, क्षेत्र में यहां होगा स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के नवनियुक्त देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया गुरूवार को जयपुर से बीकानेर जाते हुए श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगें। पंचारिया के जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार आगमन पर क्षेत्र में 2 बजे गांव कित्तासर में, 2.30 बजे गांव बिग्गा में, 3 बजे श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा कार्यालय में, 3.50 बजे गांव लखासर में और 4.10 बजे गांव शेरूणा में अभिनंदन व स्वागत कार्यक्रम कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया जाएगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के अभिनंदन के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पशुओं के लिए बनाई पेयजल खेली एवं चारापात्र।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को बिग्गाबास में बीईईओ कार्यालय के पास मोहल्लेवासियों ने आपसी सहयोग से गलियों में घूमने वाले बेसहारा पशुओं के लिए बनवाई गई पेयजल खेली एवं चारा पात्र का लोकार्पण एक ट्रॉली चारे, एक टैंकर पानी डलवा कर एवं फीता काट कर की गई। मोहल्लेवासी पन्नालाल सोनी, रामचंद्र सोनी, सत्यनारायण सोनी, सुभाष सिद्ध, ताराचंद सोनी, इंद्रदान सोनी, मांगीलाल राजपुरोहित, परमेश्वर सोनी, जीतू सिंधी, मदन सोनी, कन्हैयालाल बारूपाल, मोहन प्रसाद, देवीलाल शर्मा, गौरीशंकर सोनी आदि सक्रिय सहयोगी बने। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वरराम गरूआ ने आने वाली गर्मी में इस निर्माण को जीव-सेवा में महत्वपूर्ण बताया एवं मोहल्लेवासियों का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोहल्लेवासियों ने आपसी सहयोग से बनाई पशुओं के लिए खेल एवं चारा पात्र।

राष्ट्रीय पक्षी को बचाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जाखासर में कुत्तों का शिकार बन रहे राष्ट्रीय पक्षी मोर को गांव के बेगाराम सिहाग ने छुडवाते हुए बचाया। सिहाग ने घायल मोर को अपने घर में रखा एवं सुबह युवा विकास समिति के सहयोग से श्रीडूंगरगढ़ वन विभाग पहुंचाया। इस दौरान विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने जीव रक्षा में सक्रियता के लिए सिहाग का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जाखासर के किसान ने बचाया राष्ट्रीय पक्षी।

अखाड़ा खेलों में बींझासर की दो बेटियों ने जीता गोल्ड, अखाड़ा खेलों में हुई शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इन दिनों शारीरिक मजबुती के खेलों के चल रहे प्रमोशन के तहत अस्मिता खेला इंडिया गेम्स नागपुर में हुए है। जिसमें आस्टेडू अखाड़ा फैडरेशन द्वारा आयोजित खेलों में क्षेत्र के गांव बींझासर की बेटी अंजना भूकर एवं ज्योति सियाग ने, गांव मोमासर की बेटी ने अपने अपने खेलों व भार वर्ग में गोल्ड हासिल किया है। अब ताईवान में होने वाली इंटरनेशनल प्रतियोगिता में ये भाग ले सकेगीं। विदित रहे कि फेडरेशन का नेशनल चयन कैंप धौलपुर में हुआ था एवं अब नागपुर में नेशनल हुए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बींझासर की बेटियों ने जिते गोल्ड।

मोमासर की बेटी ने एक स्वर्ण व एक रजत किया अपने नाम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागपुर में आयोजित हुए आस्टेडू अखाड़ा फेडरेशन द्वारा आयोजित अस्मिता खेलों इंडिया नेशनल गेम्स में क्षेत्र के गांव मोमासर की बेटी चंदा नाई ने मर्दानीकला में स्वर्ण एवं हस्तकला में सिल्वर पदक जीता है। विदित रहे कि अखाडा फेडरेशन द्वारा आयोजित इन गेम्स में विभिन्न खेल शामिल है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर की बेटी ने जीते दो पदक।

साफ्टबॉल में जिले की बेटियों ने गोल्ड एवं बेटों ने जीता सिल्वर, दोनो ही टीमों के कप्तान श्रीडूंगरगढ़ के।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमानगढ़ में आयोजित हुई 46वीं राज्यस्तरीय सीनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में बीकानेर जिले की महिला टीम ने प्रथम एवं पुरूष टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। दोनो ही टीमों के कप्तान श्रीडूंगरगढ़ के स्टार क्लब के खिलाड़ी है। स्टार क्लब के कृष्णावतार सुथार ने बताया कि महिला टीम की अगुवाई क्षेत्र की खिलाड़ी प्रिंयका लेघा ने की एवं पुरूष टीम की अगुवाई मोहन पूनियां ने की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्टेट सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में बीकानेर की टीम बनी राज्य विजेता।