Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी ने सेवा देकर मनाया नववर्ष, जताया दानदाता का आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी ने कंबल वितरण की सेवा देकर नववर्ष मनाया। सोसायटी सदस्यों ने बुधवार सुबह उपजिला अस्पताल पहुंचकर यहां भर्ती रोगीयों को 40 कंबलों का वितरण किया। अन्य कंबलों का वितरण विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदो को दिया जाएगा। सोसायटी को 100 कंबलों के वितरण हेतु कालूबास निवासी विष्णु पुत्र तोलाराम सारस्वत ने आर्थिक सहयोग दिया। सोसायटी सदस्यों ने दानदाता का आभार जताया। इस दौरान उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी, मेडिकल ऑफिसर रमाकांत सहित स्टाफ उपस्थित रहा। स्टाफ ने संस्था सदस्यों की सेवाओं के लिए आभार जताया। संस्था के अमीर खान क्यामखानी, जावेद क्यामखानी, आसू माली, मनोज चौपदार, अबू साहिल, लियाकत अली, इमरान, नदीम, भानुप्रताप अरोड़ा, प्रेम सारस्वत सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने सेवा कार्य करते हुए मनाया नववर्ष।

महाप्रज्ञ जनकल्याण केंद्र के अध्यक्ष बने बजरंग सेठिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के निवासी व कोलकात्ता प्रवासी समाजसेवी बजरंग सेठिया को महाप्रज्ञ जन कल्याण केंद्र के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुना गया है। तेरापंथ भवन ऊपरलो में रविवार को केंद्र की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मंत्री पद पर जयपुर प्रवासी पन्नालाल पुगलिया को पुन: दायित्व सौंपा गया। उपाध्यक्ष पद पर कोलकात्ता प्रवासी प्रकाश भादानी, बैंगलोर प्रवासी राजेंद्र राखेचा, सहमंत्री पद पर सूरत प्रवासी संजय बोथरा व श्रीडूंगरगढ़ निवासी कमल बोथरा, कोषाध्यक्ष पद पर श्रीडूंगरगढ़ निवासी फुसराज पुगलिया को दायित्व दिया गया। सभा में कार्यकारिणी द्वारा केंद्र की योजनाओं यथा छात्रवृत्ति योजना, सम्पोषण योजना, आयुर्वेदिक औषधालय संचालन योजनाओं के विस्तार के निर्णय लिए गए। इस दौरान ट्रस्ट के नए सदस्य भी बनाएं गए। सभा में तेरापंथ समाज के अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।

नाबालिग 40 हजार नगदी के साथ हुई लापता, नामजद के खिलाफ मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक 17 वर्षीय युवती 28 दिसंबर की रात करीब 9.30 बजे पड़ोस में जाने का कहकर घर से निकली। युवती नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। युवती के पिता ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री घर नहीं लौटी है और घर से 40 हजार रूपए भी गायब मिले है। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले अजरूद्दीन उर्फ अयुब खान के खिलाफ युवती को बहला फुसलाकर अगवा कर लेने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व जांच थानाधिकारी इंद्रकुमार करेंगे।