Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

गुसाईंसर में शहीद को दी जयकारों के साथ दी श्रद्धाजंलि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अग्निवीर शहीद शंकरदास की पार्थिव देह श्रीडूंगरगढ़ के रास्ते लूणकरणसर के करणीसर पहुंची। इस दौरान सुबह श्रीडूंगरगढ़ घूमचक्कर पर भारत माता के जयकारों के साथ शहीद को श्रद्धाजंलि दी गई वहीं गांव गुसाईंसर में गौशाला के निकट शहीद को पुष्पाजंलि अर्पित की गई। यहां आदर्श स्कूल के युवाओं ने भारत माता के गगनभेदी जयकारे लगाए और पुष्पवर्षा की। इस दौरान सत्यनारायण स्वामी, मूलाराम गोदारा, भानीदास, हड़मानदास, द्वारकादास, श्रवणदास, सुदंरदास, तनसुखदास, हरीदास सहित अनेक युवा व ग्रामीण शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर में युवाओं ने खूब लगाए नारे, दी शहीद शंकरदास को श्रद्धाजंलि।

25 पव्वे अवैध शराब बरामद कर युवक को किया गिरफ्तार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एएसआई रविंद्र सिंह ने शनिवार रात बेनीसर के निकट एक युवक को गिरफ्तार कर उससे 25 पव्वे अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी बेनीसर निवासी मदनलाल सांसी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया व जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को दी गई है।

7 दिसंबर को गांवो में होगी ग्राम सभा, हो रहा सामाजिक अंकेक्षण का सर्वे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड क्षेत्र में चल रहें सामाजिक अंकेक्षण सर्वे के दौरान आगामी 7 दिसंबर को गांवो में ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। बीआरपी बाबूलाल गर्ग ने बताया कि ग्राम पंचायत गुसाईंसर बड़ा, दुसारणा पण्डरिकजी, दुलचासर, धीरदेसर चोटियान में 7 दिसंबर को ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। इन सभाओं में बीआरपी दल द्वारा मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास योजना के भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट सरपंच, अधिकारी व ग्रामीणों के समक्ष रखी जाएगी। इस दौरान दल में ब्लॉक रिसोर्स पर्सन बाबूलाल गर्ग, मोहन राम, रामनारायण मेघवाल, बिरजू खिलेरी सहित ग्राम संसाधन के भागीरथ प्रसाद बारोटिया, शोभाराम सारण, बंसीलाल, कुंदनमल लोठ, बाबूलाल बावरी, छगन लाल, भवानी पारीक, सरिता, पूनम, कोमल, कालूराम बाना, वीरेंद्र सिंह, सुमन, सुंदर सिद्ध, मैना, मंजू, और नरेंद्र गोदारा अपनी सेवाएं दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टीम द्वारा विभिन्न कार्याें का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट 7 दिसंबर को आयोजित ग्राम सभाओं में रखी जाएगी।

मनोज सैन को दी प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जननायक कर्पूरी ठाकुर ओबीसी संगठन की राजस्थान की प्रांतीय प्रबंधन कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव के पद पर श्रीडूंगरगढ़ के मनोज कुमार सैन को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के प्रधान महासचिव डॉ राजकुमार चांगल ने सैन को संगठन की रीति नीति के अनुसार कार्य करने की बात कही। सैन ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मनोज सैन को ओबीसी संगठन में दिया प्रदेश सचिव का दायित्व।