Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

शहीद बजरंगलाल चोटिया की 15वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धाजंलि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर चोटियान में शहीद बजरंगलाल चोटिया की 15वीं पुण्यतिथि पर शहीद नायक राकेश चोटिया राउमावि प्रांगण में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में गांव के अनेक मौजिज लोगों ने शहीद को पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान शहीद की वीरांगना मंजू देवी, पुत्र दिनेश चोटिया, सरपंच पुत्र रामनिवास चोटिया, मोटाराम चोटिया, तोलाराम चोटिया, मदनलाल बारोटिया, मदनलाल चोटिया, प्रकाश, सीताराम, किशनलाल चोटिया, सुरेंद्र, जगदीश बारोटिया, राजेश, विमला देवी सहित स्कूल स्टाफ व ग्रामीणों ने पुष्पाजंलि अर्पित कर भारत माता के जयकारे लगाए।

नववधू जैन संस्कार निर्माण कार्यशाला संपन्न, जैनेत्तर युवतियों को दी धर्मशिक्षा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नववधू संस्कार निर्माण कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन मोमासर में साध्वी संघप्रभा के सान्निध्य में संपन्न हुआ। साध्वीजी ने भावी पीढ़ी को संस्कारी बनाने की प्रेरणा नववधुओं को दी। उन्होंने कहा कि कलीकाल में जैन धर्म मिलना सौभाग्य की बात है और जैनत्व के संस्कारों को सुरक्षित रखते हुए भावी पीढ़ी को संस्कारी बनाए रखना वास्तव में जैन होना है। साध्वी ने 20 सितंबर से 26 सितंबर तक प्रथम बार आयोजित कार्यशाला के संपन्न होने पर सभी भागीदार श्रावक श्राविकाओं को मंगलपाठ सुनाया। साध्वी संघप्रभा जी ने सबको सामूहिक गुरु धारणा प्रत्याख्यान करवाया। कार्यशाला में मुख्य रूप से जैनेतर समाज आसाम, बिहार, यू.पी. आदि प्रांतों से जैन समाज में विवाहित युवतियों ने प्रतिदिन एक घंटा साध्वी विधिप्रभा के निर्देशन में जैन श्रावकाचार के बारे में प्राथमिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। साध्वी विधिप्रभा ने बहनों को निरंतर ज्ञान के अभ्यास के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। साध्वी प्रांशुप्रभा ने नारी जीवन एवं कुशल गृहणी के बारे में विस्तार से बताते हुए युवतियों को सहनशील वह चिंतनशील बनने की बात कही। इस दौरान मिताली संचेती, ज्योति बाफना, प्रीति बाफना, आरती संचेती, कनक बाफना, पूजा नाहटा द्वारा रोचक लघु शब्द चित्र प्रस्तुत किया गया। सभा के अशोक पटावरी व महिला मंडल की पुष्पा पटावरी ने भावाभिव्यक्ति देते हुए आयोजन की सराहना की।

देवर ने दी रिपोर्ट, भाभी की डूबने से हुई मौत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव बापेऊ में विवाह के 15 साल बाद एक विवाहिता की पानी की कुंड में डूबने से मौत हो गई। बापेऊ निवासी बीरमनाथ पुत्र गोपालनाथ ने शेरूणा थाने में रिपोर्ट देते हुए पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई बीरबलनाथ का विवाह करीब 15 वर्ष पूर्व मोटेर निवासी प्रेमनाथ की पुत्री मंजू देवी के साथ हुआ। बुधवार सुबह 8 बजे मंजू अचानक पानी की कुंड में गिर गई, जिसे तुरंत निकाल कर परिजन उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देवर की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच थानाधिकारी पवन कुमार को दी गई है।