Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पशुधन निरीक्षकों के निलंबन व ऑनलाइन उपस्थिति पर जताया विरोध, दिए ज्ञापन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ, बीकानेर के तत्वाधान में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर पशुधन निरीक्षकों के निलंबन को रोकने व ऑनलाइन उपस्थिति पर विरोध जताया। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष बलवीर तरड, जिला मंत्री हेतराम सिद्ध, रामलाल सुथार, कमल खुड़खुडिया, महावीर कस्वां, सोहनलाल खिचड़, मेवासिंह, राजेन्द्र डांगा, गजानंद मीणा उपस्थित रहें। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा दुर्भावनावश पशुधन निरीक्षक संवर्ग को लक्षित कर निलम्बित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। कार्यस्थल पर उपस्थित अथवा 05-10 मिनट विलम्ब होने पर बगैर सुनवाई के निलम्बित किया जा रहा है। जो प्राकृतिक न्याय के सिद्धान्त के विपरीत हैं। निलम्बन से कार्मिको को मानसिक प्रताडना झेलनी पड रही हैं और सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो रही है। विभाग द्वारा AMS मोबाईल ऐप के माध्यम से दैनिक उपस्थिति दर्ज करने की योजना लागू की गयी थी जो अनुचित व अव्यवहारिक थी। वर्तमान में ये प्रकरण उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि विभाग की दमनात्मक कार्यवाही से प्रदेश के समस्त कार्मिकों में आक्रोश व्याप्त है। विभाग इन आदेशों को निरस्त करें अन्यथा संघ द्वारा राज्यव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।

माकपा बनाएगी ब्रांच कमेटियां, मार्च से शुरू होगा अभियान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माकपा तहसील कमेटी की बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। गोपाल भादू ने बैठक की अध्यक्षता की व डॉ सीमा जैन प्रभारी के तौर पर शामिल हुई। पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारीलाल महिया ने कहा की सांगठनिक ढांचा मज़बूत करने के लिए मार्च महीने में 50 से अधिक गांवों में और शहर के वार्डो में माकपा की ब्रांच कमेटिया बनाने का निर्णय लिया गया है। महिया ने कहा कि संगठन मजदूर, विद्यार्थी, दलितों, पिछड़ों व महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगा। डॉ सीमा जैन ने कहा कि माकपा एकमात्र राजनीतिक दल हैं जो हर वर्ग और समुदाय के साथ ईमानदारी से उनके संघर्षों में साथ देती है। बैठक में माकपा तहसील सचिव मुखराम गोदारा, सत्तूनाथ सिद्ध, भंवरलाल प्रजापत, मुकेश ज्याणी, गिरधारी जाखड़, सहीराम भूंवाल, जावेद बहलिम, भोमाराम जाखड़, दानाराम प्रजापत, सरपंच सुनिल मेघवाल, पूर्व सरपंच भागीरथ सुथार, गौरव शर्मा, भंवरलाल भूंवाल आदि माकपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माकपा की तहसील ईकाई की बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई, लिए संगठन को मजबूत करने के निर्णय।

ट्रोमा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर भीम सेना द्वारा निकाली जाएगी रैली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा सेंटर के लिए जारी धरना स्थल पर भीम सेना के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र नोसरिया पहुंचे और जमकर नारेबाजी की गई। धरनार्थियों ने शीघ्र ट्रोमा निर्माण शुरू करवाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। नोसरिया ने ट्रोमा निर्माण के लिए भीम सेना द्वारा क्षेत्र में रैली निकाले जाने की बात कही। सभी ने सरकार से जनता की आवाज सुनवाई करने की मांग की। धरने पर राजेन्द्र स्वामी, मदन प्रजापत, रामकिशन गावड़िया सहित कई धरनार्थी मौजूद रहें।

शराब का ठेका हो बंद, धरने पर लगाए नारे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर चोटियान गांव में शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर 178वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी रहा। गांव के युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे लगातार सरकार व प्रशासन से गांव में शराब ठेका बंद करवाने की मांग कर रहें है। सोमवार को धरने पर पूर्व सरपंच तिलोकचंद मेघवाल, प्रभुराम चोटिया, नोरंगलाल चोटिया, कुशलाराम बारोटिया, मामराज, सीताराम, रामूराम, कानाराम, रामचन्द्र, विजयपाल, लेखराम, रामकुमार, रेवंतराम, अशोक, श्रवणराम, लालचन्द, किशन चोटिया उपस्थिति रहें।

स्काउट गाइड को दी सौर ऊर्जा संरक्षण की जानकारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल ग्रीन कोर (इको क्लब), बीकानेर द्वारा पर्यावरण शिक्षा जागरूकता के तहत ‘सौर उर्जा संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को वीर तेजाजी मंदिर धर्मशाला प्रांगण में किया गया। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय संघ श्रीडूंगरगढ़ के बालकों को उर्जा संरक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए रामजस लिखाला, सहायक राज्य संगठन आयुक्त, मंडल बीकानेर, ने बताया कि बाल्यकाल में उर्जा का महत्व समझना जरूरी है। डा. विनोद चौधरी, स्काउट मास्टर, पूनरासर, जसवंत सिंह, सी.ओ. स्काउट ने कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 200 बच्चों को सौर उर्जा संरक्षण के बारे में जानकारी प्रदान की। प्राध्यापक प्रदीप कुमार ने गीत के माध्यम से इस प्रसंग में शिक्षाप्रद जानकारी प्रदान की। रामकृष्ण पनीवाल स्थानीय संघ सचिव ने बच्चों को उर्जा संरक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता की जानकारी प्रदान की। जगदीश प्रसाद, मनोज कुमार, नोरंगलाल, सुप्रिया शर्मा एवं राजेश जांगीड़ ने अपने विद्यालय के बच्चों का नेतृत्व किया।