Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

विधायक की बहन के निधन पर सीएम ने जताई संवेदनाएं।  
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2025। सीएम भजनलाल शर्मा ने विधायक ताराचंद सारस्वत की बहन के निधन पर शोक संदेश पत्र भेजकर संवेदनाएं प्रकट की है। विदित रहें गत 20 अक्टूबर को विधायक ताराचंद सारस्वत की बहन दुर्गादेवी का दु:खद घटना में निधन हो गया। सीमए ने घटना पर शोक जताते हुए परिवार के प्रति संवेदनाए जताई है।

संपत सारस्वत ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ईको भारत के संस्थापक संपत सारस्वत बामनवाली ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें 61 जन्मदिन की बधाई दी। सारस्वत ने मायड़ भासा री रामचरित माला उन्हें भेंट देते हुए राजस्थानी का संवैधानिक मान्यता दिलवाने की मांग की। सारस्वत ने बताया कि इस बीच सड़क सुरक्षा व यातायात प्रबंधन सुधार को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान नवदीप बीकानेरी, टन्नू आचार्य, नवरत्न ओझा, साहिल कलाल भी साथ रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गृह मंत्री अमित शाह को संपत सारस्वत बामनवाली ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं।

एमडीएस छात्रावास विकास समिति की बैठक, शामिल हुए मौजिज लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एमडीएस छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास प्रांगण में गुरूवार को आयोजित की गई। बैठक में आय व्यय का अनुमोदन, समाज हित के मुद्दों पर चर्चा, संस्था में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी के लिए सदस्य बनाने, दोनों छात्रावासों की शिक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं जाखासर के भंवरलाल सारण (ठेकेदार) ने पूर्व में घोषित सहयोग राशि समिति को सौंपी। एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने कहा कि वर्तमान समय में नशावृत्ति एवं कुप्रथाओं के कारण समाज का सामाजिक ढांचा ध्वस्त हो रहा है एवं आर्थिक विसंगतियां पैदा हो रही है जो भावी पीढ़ी के लिए विनाशकारी है। उन्होंने इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिक्षा के साथ साथ सामाजिक बुराईयों के खिलाफ भी समाज में जागरुकता लाने के प्रयास करने की बात कही। बैठक में मुलाराम भादू, लक्ष्मणराम खिलेरी, पूनम नैण आदि ने समाज हित मुद्दों पर अपने सुझाव रखे। बैठक में पुरखाराम कुकणा, मास्टर प्रभुराम बाना, सरदाराराम बाना, लक्ष्मीनारायण भादु, कुम्भाराम घिंटाला, गोविन्दराम बाना, केशराराम कड़वासरा, भंवरलाल खिलेरी, धर्मपाल बांगड़वा, रेखाराम लुखा, भंवरलाल सारण,मांगीलाल गोदारा, भवानीशंकर जाखड़, दीनदयाल जाखड़, ओमप्रकाश कस्वां, भैराराम लुखा, दयानन्द बेनीवाल, श्यामसिंह सारण, हरलाल भाम्भू उपस्थित रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को छात्रावास प्रांगण में हुई बैठक, समाजहित में की चर्चा।