Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सभी पीएचसी व सीएचसी में होंगी 145 तरह की जांचे, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की कवायद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2025। राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने एक्स-रे और सोनोग्राफी के बाद अब एक और बड़ा निर्णय लेते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पतालों में खून और यूरिन से संबंधित 145 तरह की जांचें आउटसोर्स के जरिए कराने का निर्णय किया है। इन जांचों में शुगर, थायराइड, किडनी-लिवर फंक्शन और विटामिन बी-12 समेत कई तरह की जांचें शामिल होंगी। अभी तक इन जांचों के लिए मरीजों को जिला मेडिकल कॉलेज या उससे अटैच अस्पतालों में जाना पड़ता था। नए निर्णय से मरीजों को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही ये सुविधाएं मिल सकेंगी। जनस्वास्थ्य निदेशक डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने दिसंबर से पहले, नवंबर के आखिर तक यह सुविधा शुरू करने का समय दिल्ली व पुणे की दो कंपनियों को दिया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के बड़े मेडिकल कॉलेजों और उनसे संबद्ध अस्पतालों में मरीजों का भार कम होगा।

उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आज, समस्या निस्तारण के लिए देवें एसडीएम को परिवाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आज पंचायत समिति के सभागार में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित होगी। उपखंड क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं के लिए सीधे शर्मा को अपनी परिवाद दे सकेंगे व मौके पर ही समस्या समाधान के प्रयास प्रशासन द्वारा किए जाएंगे। जनसुनवाई में सभी विभागों के प्रतिनिधि अधिकारी भाग लेंगे। बता देवें जनसुनवाई 10 बजे प्रारंभ होगी।