Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-10-01 at 19.41.39
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कल रवाना होगा डेलवां से सालासर पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव डेलवां से सालासर पैदल यात्री नागा बाबा संघ कल सुबह सवा सात बजे धूमधाम से रवाना होगा। संघ की इस बार तीसरी फेरी होगी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा के दौरान की रहने, खाने, सोने व मेडिकल सेवा की तैयारियां संघ सदस्यों ने कर ली है। संघ सदस्य हरिराम पारीक, रामदत्त पारीक, सीताराम सोनी, राजेश डेलू, हंसराज डेलू, कालूराम पारीक यात्रा की तैयारियों में जुटे है। इस संघ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु बंशीधर पारीक से 9783736243 या सुरेंद्र कुमार डेलू से 9828520942 पर संपर्क कर सकते है।
कल रवाना होगा श्रीडूंगरगढ़ से सालासर पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार शाम साढ़े चार बजे श्रीडूंगरगढ़ के आड़सर बास से सालासर बालाजी पैदल यात्री संघ धूमधाम से रवाना होगा। संघ ठाकुर जी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद लाल ध्वजा लेकर जयकारों के साथ रवाना होगा। संघ सदस्यों द्वारा यात्रा की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जो भी श्रद्धालु सालासर पदयात्रा में शामिल होना चाहे व कैलाश पान भंडार आड़सर बास से संपर्क कर सकते है।
कल होगा आड़सर बास में विराट भजन संध्या का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में भैंरूजी मंदिर के पास गुरूवार रात विराट भजन संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम में खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। अंखड़ ज्योत, अलौकिक झांकी व ईत्र और पुष्पवर्षा के आयोजन होंगे। कार्यक्रम में मास्टर नानू, कुमार गुलशन, हीरालाल सिखवाल भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजक गणेशाराम मालाराम सोनी बाना वालों ने सभी श्याम श्रद्धालुओं से श्याम भजन संध्या में शामिल होने का आग्रह किया है।