Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

राम रूंख अभियान को मिल रही गति, हजारों लोग बने हरित राम दूत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2024। माघ पूर्णिमा के अवसर पर निकटवर्ती उपखंड रतनगढ़ के गांव भरपालसर में आयोजित लक्ष्मीनारायण कथा के दौरान 5100 ग्रामीणों ने बील के पौधे हाथों में लेकर राम दूत बनने की शपथ ली। पर्यावरणविद प्रोफेसर श्यामसुदंर ज्याणी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में राम दूतों ने घर -घर हरियाली का प्रण लिया। ज्याणी ने बताया कि जसनाथजी की शिक्षाओं को आगे बढ़ाने के मक़सद से इस वर्ष पारिवारिक वानिकी राम रूँख अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसे दुनिया की सबसे बड़ी फलदार वृक्षों की घर -घर वृक्षारोपण मुहिम बनाने के लिए आमजन को हरित राम दूत के रूप में इस मुहिम से जोड़ा जा रहा है। अभियान के तहत हरित रामदूत हेतु पंजीकरण भी शीघ्र ही प्रारंभ होंगे। अभियान के संयोजक बीरबलनाथ, बजरंग भाम्भू, दुर्गाराम ज्याणी, श्याम साईं, शिवनाथ, लालनाथ, नरेश दूधवाल कार्यक्रम में शामिल रहें। कथावाचक हँसजी महाराज ने राम रूँख अभियान को एक अनूठी मुहिम बताया। देव जसनाथ संस्थागत वन मंडल अध्यक्ष बहादुरमल सिद्ध व अवनी ज्याणी ने बताया की कथा के दौरान बीलपत्र के कुल 5200 फलदार पौधों का रूँख प्रसाद के रूप में वितरण किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हजारों श्रद्धालुओं ने कथा के दौरान हाथ में बील का पौधा लेकर राम दूत बनने की शपथ ली।

जैसलसर गौशाला में ट्यूबवैल का निर्माण करवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैसलसर की शिवशक्ति गौशाला में ट्यूबवैल निर्माण की मांग ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत को ज्ञापन देकर की। गौशाला समिति अध्यक्ष भैराराम ने बताया कि गौशाला में गौवंश की संख्या बढ़ रही है और जल व्यवस्था के ग्रामीणों के सहयोग से करीब 40 हजार रूपए का अतिरिक्त व्यय हो रहा है। गौशाला सहित गांव के नाथ संप्रदाय के कालबेलिया जनजाति के मोहल्ले, मेघवालों के मोहल्ले, जाटों के मोहल्ले, राजकीय प्राथमिक स्कूल और आसपास के क्षेत्र में गत वर्षों से सालों भयंकर पेयजल किल्लत है। इन मोहल्लों के ग्रामीण रोजाना टैंकरों से पानी डलवा रहें है जो अत्यधिक महंगा साबित हो रहा है और गौशाला में भी पानी का खर्च बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने आज विनोदगिरी गुसाईं की अगुवाई में विधायक को ज्ञापन देकर त्वरित एक टयूबवैल के निर्माण की मांग की। इस दौरान गांव के उदयसिंह बीका, शंकरलाल नाई, दुलाराम चाहर, रेवंतसिंह शेखावत, राधाकिशन नाई, खींयाराम चाहर व मनीष गिरी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैसलसर गौशाला में ट्यूबवैल बनाने की मांग की ग्रामीणों ने विधायक से।

कोटासर गौशाला में किया गौवंश के लिए दान पुण्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति गौशाला में आज माघ पूर्णिमा के अवसर पर सवा पांच मण मीठी लापसी का भंडारा गौवंश के लिए बनाया गया। भंडारे के सहयोगी रहें प्रभुराम जाखड़ इन्दपालसर, कालूराम जोशी दुलचासर व गुड़ सेवा सहयोगी रही सुलोचना सोनी सूरतगढ़, गौशाला में नित्य सत्संग हेतु साउंड व दस हजार की नगद राशि देने पर मोमासर निवासी प्रेमदेवी संचेती का समिति ने आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर गौशालाओं में श्रद्धालुओं ने किया दान पुण्य।