Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2025। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में प्ले से 12वीं कक्षा तक प्रवेश प्रारंभ हो गए है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्थान के प्रबंधन द्वारा प्ले स्कूल पर विशेष ध्यान देते हुए अनेक नवाचार किए गए है। संस्थान निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि कालूबास में स्थित प्ले स्कूल के भवन में कक्षा प्ले से कक्षा सैंकड तक प्रवेश प्रारंभ हो गया है। नाममात्र की सलाना फीस में बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षण, संस्कार व सुविधा मुहैया करवाने के बेहतरीन प्रयास किए जा रहें है। स्कूल भवन में एसी लगवाए गए है जिससे नन्हें मुन्नें वातानुकुलित वातावरण में अपना अध्ययन कर सकें। स्वामी ने बताया कि पूर्णतया अंग्रेजी स्कूल का माहौल बनाने के लिए साउथ के रेजिडेंशियल स्टाफ को हायर किया गया है जो बच्चों के अंग्रेजी स्पोकन के साथ वास्तविक अंग्रेजी अध्ययन पर ध्यान दे सकेंगे। बड़े बच्चों का स्कूल अलग से है जिससे नन्हें मुन्नों के सीखने में किसी प्रकार का व्यवधान ना हो। उन्होंने बताया कि बच्चों को पढ़ाई रटवाने के स्थान पर खेल खेल में सीखाने की स्किल पर काम किया जाएगा। प्ले स्कूल में 2 इंजीनियर व 2 डॉक्टर की टीम विज्ञान के विभिन्न प्रोजेक्ट बनाने के बारे में निरंतर ध्यान देगी। इसी के साथ विद्यालय में विद्यार्थियों को भाषा शुद्धि, व्यवहार कुशलता, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, क्रोध नहीं करने, विनम्र होने, जीवन में नशा नहीं करने, मोबाइल नहीं चलाने, अखाद्य पदार्थ नहीं खाने, शरीर विज्ञान, साइंस लेब, योग लेब व अध्यात्म लेब के माध्यम से बच्चों में विभिन्न संस्कारों के विकास का प्रयास किया जा रहा है। जिससे उनका व्यवक्तिव श्रेष्ठ व आदर्श नागरिक के रूप विकसित हो सकें। प्ले स्कूल में भी 2 पीटीआई शिक्षकों द्वारा इन डोर व आउट डोर खेलों की सुविधा दी जा रही है। विभिन्न खिलौनों के खेलों से बच्चों को रौचकता के साथ खेलों की ओर भी प्रोत्साहित किया जाता है। स्वामी ने बताया कि इस सत्र से प्ले स्कूल के बच्चों के लिए अलग से संगीत शिक्षा जिसमें पियानो, ढोलक, तबला, गिटार आदि का शिक्षण भी दिया जाएगा। स्वामी ने बताया कि संस्थान में प्ले से लेकर 12वीं तक श्रेष्ठ शिक्षण के लिए अनेक नवाचार किए जा रहें है। श्रेष्ठ सुविधाओं के साथ फीस स्ट्रक्चर सामान्य रखा गया है जिससे हर एक आम परिवार बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षण दिलवा सकें। संस्थान में प्रवेश के लिए अभिभावक स्कूल का अवलोकन करने के साथ ही एडमिशन टीम से संपर्क कर सकते है।