Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के जवान को भारत सरकार द्वारा आजादी अमृत महोत्सव पर सम्मानित किया गया। कितासर निवासी सुरक्षा बल के जवान रामकिशन सहू को भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान सम्मानित किया गया है। यह सम्मान एसपीजी डायरेक्टर द्वारा उन्हें भेजा गया है। बता देवें आजादी के अमृत महोत्सव पर कैबिनेट सचिवालय द्वारा विभिन्न सुरक्षा बलों में कार्यरत जवानों को सम्मानित किया गया है। सहू को ग्रामीणों व उनके जानकारों ने बधाइयां दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सहू को मिला सम्मान पत्र, दी मित्रो व जानकारों ने बधाइयां।

 

माहेश्वरी समाज के युवा को मिली परदेश में बड़ी जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वृहत्तर कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के 14वें सत्र 2023-25 मंत्री पद पर श्रीडूंगरगढ़ के युवा मुकुंद सोमाणी को जिम्मेदारी मिली है। संगठन के अध्यक्ष पद पर कृष्ण गोपाल मांधना और राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के पद पर अश्विनी लखोटिया निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। बता देवें मुकुंद सोमानी कालूबास के भूरामल सोमानी के पौत्र और बजरंगलाल सोमाणी के पुत्र हैं। सोमाणी परिवार सहित जानकारों ने मुकुंद को बधाइयां दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वृहत्तर कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन में मुकुंद सोमाणी को मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया है।