Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2024। तेज आंधी में कभी भी गिरने की कगार पर जर्जरावस्था में खड़े एक बिजली पोल से लगातार भूमि के पास चिंगारिया उठ रही है। गांव बाडेला की घनी आबादी में इस पोल से कोई हादसा हो जाने की आशंका से ग्रामीण सहम गए है। आस-पास के घरों के लोग लगातार इसपर नजर रखते हुए बच्चों को इससे दूर रहने की हिदायत दे रहें है। करंट से पोल जल गया है वहीं मात्र 2-3 इंच जमीन के भीतर पोल बचा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां तीन पशु भी करंट की चपेट में आ गए है। इसके ऊपर 11 हजार वोल्ट की लाइन का लोड भी है। सिंगल फेस कनेक्शन इसी पोल से अलग सप्लाई हो रहें है जिसका ट्रांसफार्मर भी इस पर लगा है। ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि इससे कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए बताया कि विभाग से कई बार पोल बदलने की मांग के साथ समस्या से अवगत करवा दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि विभागीय कार्मिक आश्वासन दे रहें है परंतु कार्य के प्रति बेपरवाह नजर आ रहें है। वहीं इस फीडर के जेईएन दिनेश शर्मा ने टाइम्स को बताया कि इस पोल को बदलने के लिए टीम को निर्देश दे दिए गए है। आज टीम द्वारा कहीं ओर कार्य किए जाने के कारण ये कार्य शेष रह गया है। इसे मंगलवार को प्राथमिकता के साथ पूरा कर दिया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करंट के कारण पोल जल गया है और भूमि में मात्र 2-3 इंच ही बचा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पोल पर 11 हजार लाइन का भी लोड है और यहां से सिंगल फेस कनेक्शन भी अलग हो रहे है, जिससे पोल पर वजन भी अधिक है।