Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के आस-पास हाइवे पर बड़ी संख्या में होने वाले हादसों को देखते हुए आज लखासर टोल प्लाजा के पास वाहन चालकों के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन एसपी तेजस्विनी गौतम ने किया। एसपी ने वाहन चालकों से समय-समय पर अपनी आंखो की जांच करवाने की अपील करते हुए सतर्कता के साथ वाहन चलाने का आग्रह किया। उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान अनेक पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहें। शिविर में 150 से अधिक वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई व 50 से अधिक को जरूरी होने पर तुरंत चश्मे भी दिए गए। अनेक चालकों को जरूरी दवाएं भी उपलब्ध करवाई गई। शिविर का आयोजन वर्क चेरिटेबल ट्रस्ट, यातायात पुलिस बीकानेर व सीएमएचओ बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। अनेक नेत्र रोग विशेषज्ञों ने शिविर में अपनी सेवाएं दी। टोल टीम मेडिकल कार्मिक रवि गुर्जर, रूट इंचार्ज अमित नौटियाल, हरीश सैनी व दिलीप कुमार ने शिविर की व्यवस्थाओं में सेवाएं दी। टोल मैनेजर राधेश्याम कुमावत ने सभी का आभार जताया।