Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मार्च 2023। क्षेत्र के गांव लालासर की रोही में एक जवांई ने अपने ससुराल के घर के सामने खुद को फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार, थानाधिकारी अशोक विश्नोई सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं शव को खेजड़ी के पेड़ से नीचे उतार कर श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी में रखवाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार फोगां निवासी युवक संताराम मेघवाल पिछले करीब छह माह से अपने ससुराल में ही रहता था एवं गत एक माह पहले अपने गांव गया था। गांव से दो दिन पहले ही लौटा था एवं शनिवार रात को उसने लालासर की रोही में अपने ससुराल की ढ़ाणी के सामने पड़ौसी के खेत में जाकर खेजड़ी के पेड़ से खुद को फांसी लगा ली। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी एवं फोगां से मृतक के भाई भी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे है। मामला संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस को मृतक के ससुराल पक्ष द्वारा मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक शनिवार को खाना खाकर सो गया था एवं सुबह परिजन उसे चाय देने गए तो अपने बिस्तर पर नहीं मिला। इस पर उसे तलाशा गया तो पड़ौसी के खेत में लटका हुआ मिला। पुलिस ने सभी प्रकार की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।