Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें 5 खास खबरें एक साथ।

1- पूर्व पालिकाध्यक्ष नाई की पुण्यतिथी पर सेन मंदिर में होगी श्रृद्धांजलि सभा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक किशनाराम नाई के दिवंगत पुत्र जीवराज नाई की 8वीं पुण्यतिथी पर मंगलवार 12 अगस्त को कस्बे के आडसर बास स्थित सेन मंदिर में श्रृद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। सेन मंदिर धर्मशाला में सुबह 11 बजे आयोजित होने वाली इस सभा में सेन समाज के साथ साथ नाई से जुडाव रखने वाले लोग उपस्थित रहेगें एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष जीवराज नाई को श्रृद्धांजलि देगें।

2- आध्यात्मिक बिग बॉस में बच्चे बने विजेता, साध्वीश्री के सानिध्य में हुई विशेष प्रतियोगिता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2025। रविवार रात्रि को तेरापंथ सेवाकेन्द्र में साध्वी संगीतश्री एवं साध्वी डॅा प्ररमप्रभा के सानिध्य में तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा अध्यात्मिक बिग बॉस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साध्वी कमल विभाग के विशेष सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में  करीब 4 घंटों के कई राऊंडों के बाद विजेताओं को चयन किया गया। समाज में अध्यात्म के प्रति जागरूकता लाने के लक्ष्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने जैन संस्कृति से जुड़े अपनी जानकारियों से जीत हासील की। समापन पर विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। तेयुर के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान युवक परिषद, किशोर मंडल सहित महिला मंडल, कन्या मंडल, अणुव्रत समिति के कार्यकर्ता एवं श्रावक समाज उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संयेाजन परिषद अध्यक्ष परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू, उपाध्यक्ष रजत सिंघी, किशोर मंडल संयोजक मुदित पुगलिया, सह संयोजक विशाल बोथरा, तनीश छाजेड़ आदि ने किया। दिवंगत नौरतमल बरडिया की स्मृति में इस आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग सरोजदेवी बरडिया का रहा।

3- बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, किया आह्वान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2025। वैद्य मघाराम राउमावि उदरासर के विद्यार्थियों द्वारा सोमवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। रैली को सरपंच प्रशासक किशनाराम गोदारा, प्राचार्य मुकेश कुमार, नंदरामदास स्वामी, गंगाराम गोदारा आदि ने रवाना किया एवं रैली के दौरान बच्चों ने जम कर जयकारे लगाए व ग्रामीणों से 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। इस दौरान व्याख्याता सुषमा सैन, अभिलाषा, पवन कुमार, अनिल शर्मा, गणेश प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

4- जन्मोत्सव पर दादोजी मंदिर में जागरण मंगलवार को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2025। मंगलवार, 12 अगस्त को कस्बे के आडसर बास स्थित बालाजी दादोजी मंदिर में संत अखाराम जी महाराज दादोजी के जन्मोत्सव के मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। मंदिर प्रांगण में भव्य सजावटें की गई है एवं मंगलवार को दिन भर विशेष पूजन आयोजन होगें एवं शाम को मंदिर प्रांगण में भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा। रात्रि 9.30 बजे शुरू होने वाले इस जागरण में गायक कलाकार हनुमान कुदाल, नारायण कालाणी भजनों की प्रस्तुतियां देगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दादोजी के जन्मोत्सव से पूर्व संध्या पर सजाया मंदिर।

5- दो दिन निकलेगी तीज माता की सवारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2025। पांरपरिक रूप से प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली तीज माता की सवारी इस वर्ष मंगलवार एवं बुधवार 12-13 अगस्त को निकाली जाएगी। नगरपालिका द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस उत्सव में पालिका के मुख्य बाजार स्थित नवीन भवन से शाम 5.30 बजे गाजे बाजे के साथ सवारी निकाली जाएगी एवं कच्चे जोहड़ पर पहुंच कर जल का भोग स्वीकार कर वापस पालिका भवन पहुंचेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में सुहागिनें तीज माता के दर्शन भी करेगीं एवं प्रसाद भी चढ़ाएगी।