Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

विधायक से की जर्जर विद्यालय भवन बनवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में महात्मा गांधी सरकारी स्कूल जिस भवन में संचालित है वह पुराना व जर्जर भवन है। इस भवन का निर्माण सन 1955-60 के दशक में हुआ था। जो कि अब बिलकुल नाकारा स्थिति में है और गिरने की कगार पर है। भाजपा के लक्ष्मीनारायण सेवग की अगुवाई में ग्रामीणों ने बुधवार को विधायक ताराचंद सारस्वत को ज्ञापन सौंपा और नए भवन का निर्माण करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि इसके कमरे व शौचालय जर्जरावस्था में है और कभी गिरने से जनहानि की आशंका भी मंडरा रही है। विधायक ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने विधायक को दिया ज्ञापन, जर्जर भवन के नवनिर्माण करवाने की मांग की।

जबरदस्त उत्साह के साथ रवाना हुए खाटू श्याम के दिवाने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीमोरवीनंदन खाटूश्यामजी पैदल यात्री संघ बुधवार शाम को जबरदस्त उत्साह के साथ रवाना हुआ। बाबा की भव्य झांकी सजाई गई व आड़सर बास के श्यामजी मंदिर से जुलूस रवाना हुआ। गाजे बाजे के साथ नाचते गाते बाबा के दिवाने सजधज कर ध्वजा हाथ में लेकर निकल पड़े। श्रद्धालुओं में खूब जोश था व जमकर बाबा के जयकारे लगाए। बड़ी संख्या में भक्तों ने यात्रियों को शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाटू श्यामजी के के लिए पैदल रवाना हुए पदयात्री, खूब लगाए जयकारे।

3 सितंबर को रवाना होगा पूनरासर पैदल संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर गोदारान व उदयकरणोतान बास से 3 सितंबर को दोपहर सवा दौ बजे पूनरासर पैदल यात्री संघ रवाना होगा। संघ वीर हनुमान खेजड़ी मंदिर में दर्शन पूजन के बाद संघ रवाना होगा।  इस बार संघ की ये 11वीं फैरी होगी व श्रद्धालु इसमें शामिल होने के लिए 9001013801 पर संपर्क कर सकते है। इससे पूर्व 2 सितंबर की रात्रि 9 बजे से बाबा के जागरण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मोहनदास एंड पार्टी के कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।