Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कल होगा धीरदेसर पुरोहितन में रक्तदान शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर पुरोहितान में शनिवार को विमलादेवी मेघवाल की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ संस्कृत विद्यालय में सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक शिविर में रक्त संग्रहण पीबीएम की टीम करेगी। आयोजक नीतिश मेहरा ने बताया कि रक्तदान शिविर का पोस्टर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर पुरोहितान में कल होगा रक्तदान शिविर, किया पोस्टर का विमोचन।

न्यायिक कार्मिक आंदोलनरत, न्यापालिका में कामकाज प्रभावित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर श्रीडूंगरगढ़ में भी न्यायिक कार्मिक सार्वजनिक सामूहिक अवकाश पर चले गए है। स्थानीय कोर्ट में सेवारत कार्मिक दिनेश कुमार मीणा, जितेंद्र रंगा, रामावतार प्रजापत, कुलदीप सिंह, किशनी देवी, बनवारी लाल, शुभम स्वामी, शंकरलाल रिठोड़िया अवकाश पर चले गए है। जिससे कोर्ट का कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। कार्मिकों ने बताया कि प्रदेश भर में अधीनस्थ न्यायालयों में कार्मिकों के कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर संगठन ने सामूहिक अवकाश लिया है। अनेक वकीलों ने भी कार्मिकों की मांग को समर्थन दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्थानीय कोर्ट में कार्मिकों ने की हड़ताल, किया प्रदेश व्यापी मांग को मजबूत।

गली से गुजरना दूभर, नागरिक परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में एसबीआई बैंक व पोस्ट ऑफिस की गली कीचड़ से भरी है। इस गली से गुजरना मुश्किल हो गया है। यहां से आने जाने वाले लोग गली बदल कर जाने को मजबूर है। परंतु जिन्हें पोस्टऑफिस जाना है वे लोग खासे परेशान हो रहें है। आम राहगीर ने बताया कि प्रतिवर्ष बरसात के बाद इस गली के हाल बेहाल हो जाते है, जो कई दिन तक सुधर नहीं पाते है। आस पास के दुकानदारों ने भी नाराजगी जताते हुए इसे साफ करने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार की कीचड़ भरी गली से गुजरना हुआ दूभर।